{"_id":"fd957f0f999981e8e5641ebfc32bda22","slug":"state-employees-joint-council-president-ajay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष बने अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष बने अजय
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sun, 03 May 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद, 2 मई। अजय कुमार भारती राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला इकाई के अध्यक्ष पद पर चुने गए। उनके साथ ही अन्य तीन पदाधिकारी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। शनिवार को गवर्नमेंट प्रेस के श्रम हितकारी केंद्र में आयोजित परिषद के अधिवेशन के दौरान चुनाव कराया गया। इस दौरान अमित शुक्ला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद कुमार पांडेय को मंत्री और विजय बहादुर शर्मा को मंत्री पद पर चुना गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर फार्मासिस्ट संगठन की तरफ से बीएन सिंह के नाम पर प्रस्ताव आया लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। ऐसे में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इस दौरान आयोजित अधिवेशन में मुख्य अतिथि संघर्ष समिति के चेयरमैन शिवबरन सिंह यादव एवं विशिष्ट अतिथि परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने कर्मचारियों से जुड़े कई मुद्दे उठाए।
पुरानी पेंशन नीति की बहाली, ग्रेच्युटी की सीमा को दस लाख रुपये करने, निजीकरण एवं ठेकेदारी प्रथा को समाप्त किए जाने, नियमित पदों पर भर्तियां करने, सभी फील्ड कर्मचारियों को वाहन भत्ता दिए जाने की मांगें दोहराई गईं। अधिवेशन में यदुवीर सिंह, पंकज शर्मा, शकील अहमद, प्रभाकर मिश्र, रमेश कुमार जायसवाल, छविनाथ शुक्ल, इंदुप्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।