Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Starting tomorrow, the Banaras MEMU will depart from Rambagh at 9:35 AM instead of 11:00 AM

प्रयागराज : रामबाग स्टेशन से अब सुबह 9:35 बजे चलेगी बनारस मेमू, 30 नवंबर से नई समय सारिणी लागू

Sat, 28 Nov 2026 07:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Nov 2026 07:22 PM IST
सार

Memu Train News : रेलवे ने प्रयागराज रामबाग से बनारस के लिए चलने वाली मेमू ट्रेन के टाइम में बदलाव किया गया। सुबह 11 बजे रवाना होने वाली यह मेमू ट्रेन अब 30 नवंबर से डेढ़ घंटे पहले ही रवाना होगी। दोपहर 2.30 के बजाय अब 12.45 बजे ही बनारस पहुंच जाएगी। इसका ठहराव रामनाथपुर, सैदाबाद, हंडिया, भीटी, ज्ञानपुर रोड समेत सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर होगा। 

विज्ञापन
Starting tomorrow, the Banaras MEMU will depart from Rambagh at 9:35 AM instead of 11:00 AM
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज रामबाग से बनारस के बीच चल रही गाड़ी संख्या 65114 (प्रयागराज रामबाग-बनारस मेमू) की समय-सारणी में रेलवे प्रशासन ने बड़ा बदलाव किया है। आगामी 30 नवंबर से यह ट्रेन अपने पुराने समय से करीब डेढ़ घंटे पहले रवाना होगी।

विज्ञापन

नई समय-सारणी के अनुसार, सोमवार 30 नवंबर से यह मेमू ट्रेन प्रयागराज रामबाग स्टेशन से सुबह 11:00 बजे के बजाय सुबह 9:35 बजे ही बनारस के लिए प्रस्थान करेगी। इसके बाद सुबह 9:47 बजे झूंसी स्टेशन पहुंचेगी, जबकि पहले इसके झूंसी पहुंचने का समय सुबह 11:15 -11:17 बजे था। झूंसी से आगे बढ़ते हुए यह ट्रेन अपने निर्धारित ठहराव वाले सभी प्रमुख स्टेशनों जैसे रामनाथपुर, सैदाबाद, हंडिया खास, ज्ञानपुर रोड, माधोसिंह और कछवा रोड पर भी संशोधित समय के अनुसार रुकेगी।

विज्ञापन


समय में इस बदलाव का सीधा लाभ यात्रियों को गंतव्य तक जल्दी पहुंचने के रूप में मिलेगा। पहले जहां यह ट्रेन दोपहर 2:30 बजे बनारस पहुंचती थी, वहीं अब यह दोपहर 12:45 बजे ही बनारस स्टेशन पहुंच जाएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा से बचने के लिए 30 नवंबर से बदले हुए समय के अनुसार ही स्टेशन पहुंचने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed