फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Start preparing for Kumbh now, Kalpavas to be held at Magh Mela with Covid-19 protocol: CM Yogi

कुंभ की अभी से शुरू कर दें तैयारी, कोविड प्रोटोकॉल के साथ माघ मेले में होगा कल्पवास : योगी

Wed, 30 Sep 2020 04:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Sep 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Start preparing for Kumbh now, Kalpavas to be held at Magh Mela with Covid-19 protocol: CM Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्य ने 2024-25 में लगने वाले कुंभ की तैयारी अभी से शुरू करने का निर्देश दिया। प्रयागराज मंडल में हो रहे विकास कार्यों की ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने भव्य एवं दिव्य कुंभ के लिए कार्ययोजना तैयार कर आगे बढ़ने की बात कही। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने 50 करोड़ रुपये से अधिक और इससे कम लागत की परियोजनाओं, स्मार्ट सिटी योजना, अमृत योजना, खाद की उपलब्धता आदि की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। काम में तेजी लाएं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी मंडल में विकास कार्यों की प्रगति की बाबत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ तालमेल बनाते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिया। उन्होंने काम में तेजी के साथ गुणवत्ता पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


जनकल्याणकारी योजनाओं में उन्होंने अफसरों की जवाबदेही तय करने की बात कही। साथ ही लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। सीएम ने कोविड संक्रमण की रोकथाम, गौशालाओं के निर्माण आदि की भी समीक्षा की। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंडल में हो रहे विकास कार्यों पर संतुष्टि जताई। साथ ही कहा कि प्रयागराज में अभी और विकास की आवश्यकता है। कैबिनेट मंत्री मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने स्मार्ट सिटी योजना का दायरा बढ़ाने तथा मुंडेरा मंडी को और विकसित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त आर.रमेश कुमार ने 50 करोड़ से अधिक लागत वाली कुल नौ परियोजनाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि नैनी में राज्य विश्वविद्यालय का काम 50 फीसदी से से अधिक हो गया है। उन्होंने सभी परियोजनाओं के लिए स्वीकृत बजट तथा अब तक हुए खर्च का ब्योरा प्रस्तुत किया। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने 50 करोड़ से कम लागत की परियोजनाओं और उसकी प्रगति के बारे में बताया। बैठक में पीडीए उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, नगर आयुक्त रवि रंजन, सीडीओ आशीष कुमार मौजूद रहे।

माघ मेला अनुष्ठान नहीं, संकल्प है

मुख्यमंत्री की आनलाइन समीक्षा बैठक में सांसदों और विधायकों ने भी मांगें रखीं। सांसद केशरी देवी पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से माघ मेला कराने की मांग की। सांसद ने कहा कि युगों युगों से संगम तट पर माघ मेले का आयोजन होता रहा है। यह अनुष्ठान नहीं एक संकल्प है। सांसद ने नगर निगम में शामिल गांवों का भी शहर की तरह विकास कराए जाने की मांग की।


सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी ने डिफेंस कॉरिडोर को नैनी तक बढ़ाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे नैनी में इंडस्ट्री का विकास होगा। उन्होंने टोंस नदी पर पुल के लिए बजट, यमुनापार और गंगापार को जोडने के लिए पुल बनाए जाने की भी मांग की। विधायक राजमणि कोल ने अपने क्षेत्र में एक कन्या महाविद्यालय बनाने, नीलम करवरिया ने सिरसा-हंडिया के बीच गंगा नदी पर पुल निर्माण, हर्षवर्धन वाजपेयी ने गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू करने, विक्रमाजीत मौर्य ने श्रृंगवेरपुर में शवदाह गृह बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed