फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Standoff against student leaders demonstrate

गतिरोध के विरोध में छात्र नेताओं का प्रदर्शन

Sun, 27 Sep 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 27 Sep 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Standoff against student leaders demonstrate
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर बने गतिरोध के बीच छात्र नेताओं ने भी शनिवार को प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सर्वम द्विवेदी ने कुलपति दफ्तर में ज्ञापन सौंपकर चुनाव अधिकारी तथा अन्य अफसरों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। सर्वम ने शिक्षकों को धमकी देने वाले छात्र नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।
विज्ञापन


सर्वम के साथ पहुंचे समर्थकों का कहना था कि चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तथा नियमों के तहत हो। अन्यथा, विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में विजय द्विवेदी, सुरेंद्र चौधरी, विकास तिवारी, देवमणि मिश्र, श्याम कृष्ण पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


महामंत्री पद के प्रत्याशी सौरभ तिवारी ने भी समर्थकों के साथ लाल पद्मधर की प्रतिमा के समक्ष काली पट्टी बांधकर मौन होकर धरना दिया। उन्हाेंने कुलपति तथा चुनाव अधिकारी पर सत्ता पक्ष और प्रशासन की ओर से बनाए जा रहे दबाव की निंदा की। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव की मांग की। मौन होकर धरना देने वालों में ज्ञान शुक्ला, प्रमोद मिश्रा, धीरज राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों ने कुलपति से मिलकर तकनीकी आधार पर छात्रों को चुनाव लड़ने वंचित न करने की मांग की। उन्होंने चुनाव में पूर्व अध्यक्षाें की राय न लेने पर नाराजगी भी जताई। कुलपति से मिलने वालों में विनोद चंद्र दुबे, कृष्णमूर्ति सिंह यादव, हेमंत कुमार टुन्नू, केके राय, भूपेंद्र सिंह यादव आदि शामिल रहे।


इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में गतिरोध की वजह से ईश्वर शरण डिग्री कालेज में भी प्रक्रिया रुक गई है। वहां 24 सितंबर को ही वैध प्रत्याशियों की सूची जारी होनी थी, लेकिन अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले दो प्रत्याशियों इमरान अली और अखिलेश यादव का फार्म कोई और ले गया था। ऐसे में कालेज प्रशासन ने विश्वविद्यालय के फैसले के इंतजार करने का निर्णय लिया है। इसकी वजह से कालेज में वैध प्रत्याशियों की सूची शनिवार को भी जारी नहीं हो सकी। अब रविवार को विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्णय के बाद कालेज में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed