फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Stagnant water logging in eye hospital

आंख के अस्पताल में भरा नाले का गंदा पानी

Sun, 14 Jul 2019 11:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Stagnant water logging in eye hospital
Stagnant water logging in eye hospital - फोटो : PRATAPGARH
आंख के अस्पताल में भरा नालों का गंदा पानी
विज्ञापन

ओपीडी व जनरल वार्ड में भरा पानी, समस्या से जूझ रहे स्वास्थ्यकर्मी
प्रतापगढ़। एक ओर नगर पालिका शहर को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए नालों की दुबारा सफाई कराने का दावा कर रही है। वहीं नगर पालिका के अधिकारियों के गैरजिम्मेदराना कार्य से नेत्र अस्पताल के कर्मचारियों व मरीजों को दुश्वारी का सामना करना पड़ रहा है।
हादीहाल से लगा सीतापुर आंख का अस्पताल है। जहां आंख के मरीजों का उपचार होता है। इसके लिए ओपीडी से लेकर जनरल व सर्जिकल वार्ड बनाए गए हैं। यहां मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जाता है। निर्मल पैलेस तिराहे पर क्षतिग्रस्त नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए उस नाले में जुड़ने वाले सभी नाले व नालियों को मजदूरों ने बंद कर दिया है। नाला व नालियों का पानी बंद करने का नतीजा यह हुआ कि लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी नालियों में भरने लगा। अब तो नालियों व नालों का गंदा पानी सीतापुर आंख की अस्पताल में घुस गया है। ओपीडी से लेकर जनरल व सर्जिकल वार्ड में गंदा पानी भर गया है। जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को भले ही मरीज उपचार कराने नहीं आए लेकिन भर्ती मरीजों का उपचार करने में स्वास्थ्य कर्मचारियों व डॉक्टर को दिक्कत का सामना करना पड़ा। शिकायत के बाद भी नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों के कानों में जूं नहीं रेंग रही है।
विज्ञापन

जलनिकासी के लिए नहीं किया कोई प्रबंध
निर्मल तिराहे पर नाला निर्माण के लिए खोदाई तो कर दी गई। मानक को दरकिनार कर निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। इसके लिए नालों का पानी बंद कर दिया गया। गड्ढे में भरे पानी को निकाला गया। नाला व नालियों का पानी बंद करने के पहले जलनिकासी का कोई प्रबंध नहीं किया गया। जिसके चलते आसपास जलभराव की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed