फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Staff Selection Commission: Graph of attendance dropped in SSC exam due to bad weather

कर्मचारी चयन आयोग : मौसम बिगड़ा तो एसएससी की परीक्षा में गिरा उपस्थिति का ग्राफ

Sun, 09 Jan 2022 09:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Jan 2022 09:54 PM IST
सार

सीएचएसएल-2020 टियर-2 परीक्षा में देश भर से 45480 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, इनमें 14346 अभ्यर्थी एसएससी मध्य, प्रयागराज के तहत परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा के लिए प्रयागराज में 34 केंद्र बनाए गए थे।

विज्ञापन
Staff Selection Commission: Graph of attendance dropped in SSC exam due to bad weather
कचहरी रोड स्थित बिशप जानसन गर्ल्स विंग से परीक्षा देकर बाहर निकली अभ्यर्थी आपस में चर्चा करते हुए। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से रविवार को आयोजित कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल)-2020 टियर-2 परीक्षा में 73 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि पिछली बार इसी परीक्षा में 83 फीसदी उपस्थिति थी। माना जा रहा है कि मौसम बिगड़ने और कोविड के बढ़ते प्रभाव के कारण परीक्षा में उपस्थिति का ग्राफ नीचे आया है। 

विज्ञापन


सीएचएसएल-2020 टियर-2 परीक्षा में देश भर से 45480 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, इनमें 14346 अभ्यर्थी एसएससी मध्य, प्रयागराज के तहत परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा के लिए प्रयागराज में 34 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा सुबह एक सत्र में 11 से अपराह्न 12 बजे तक आयोजित की गई। प्रयागराज में परीक्षा के लिए पंजीकृत 14346 अभ्यर्थियों में से 10445 परीक्षार्थियों ने (72.81 फीसदी) अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पिछली बार सीएचएसएल-2019 टियर-2 की परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 83 फीसदी थी। 
विज्ञापन


प्रयागराज में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश को उपस्थिति कम होने का प्रमुख कारण माना जा रहा है इसके अलावा तेजी से फैल रहे कोविड संक्रमण के कारण भी उपस्थिति प्रभावित हुई है। परीक्षा में सर्वाधिक 76.85 फीसदी उपस्थिति मुन्नी देवी राम बालक गर्ल्स इंटर कॉलेज केंद्र में रही, जबकि सबसे कम 68.29 फीसदी उपस्थिति भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज केंद्र में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा में 54 फीसदी अभ्यर्थी शामिल
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित प्रधानाचार्य श्रेणी-2/उप प्रधानाचार्य/सहायक निदेशक (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2019 में 54.46 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा रविवार को लखनऊ और प्रयागराज के 12 केंद्रों में सुबह एक सत्र में 9.30 से 11.30 बजे तक आयोजित की गई।

प्रधानाचार्य श्रेणी-2/उप प्रधानाचार्य/सहायक निदेशक के 271 पदों पर भर्ती के लिए 5846 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें से 3184 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रयागराज के चार केंद्रों में परीक्षा के लिए पंजीकृत 1917 अभ्यर्थियों में से  1112 और लखनऊ के आठ केंद्रों में हुई परीक्षा के लिए पंजीकृत 3929 अभ्यर्थियों में 2027 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed