{"_id":"66c3df98e3b91a27ee05f616","slug":"staff-nurse-found-guilty-in-audio-viral-case-allahabad-news-c-358-1-sald1017-115367-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ऑडियो वायरल मामले में स्टाफ नर्स दोषी करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ऑडियो वायरल मामले में स्टाफ नर्स दोषी करार
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
स्वरूप रानी अस्पताल की स्टाफ नर्स गीता आर्या पर करीबी के मेडिकल स्टोर पर मरीज के दवा का पर्चा भेजने का ऑडियो वायरल मामले की जांच पूरी हो चुकी है। इसमें उन्हें दोषी पाया गया है। एसआरएन के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजय सक्सेना ने लखनऊ स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र लिखकर आरोपी स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा इस मामले में तीन वार्ड बॉय भी दोषी पाए गए हैं। इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर इनके खिलाफ जांच बैठा दी गई है।
ऑडियो में गीता अपने किसी करीबी के मेडिकल स्टोर पर मरीज का पर्चा भेजने के मामले में कुछ वार्ड बॉय से बात कर रही थीं। मामला प्रकाश में आने के बाद प्रमुख अधीक्षक ने डॉ.कमल सिंह के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया। शुक्रवार को टीम ने गीता का बयान दर्ज किया। इस दौरान कई घंटे तक डॉ. कमल सिंह, डॉ. मोहित जैन, डॉ. वीके पांडेय सहित जांच टीम के अन्य सदस्यों ने गीता आर्या से पूछताछ की।
:::कोट
ऑडियो वायरल मामले में तीन वार्ड बॉय और स्टाफ नर्स पर आरोप सिद्ध हुआ है। तीनों वार्ड बॉय को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही इनके खिलाफ जांच बैठा दी गई है। स्टाफ नर्स के खिलाफ स्वास्थ्य निदेशालय को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
-डॉ.अजय सक्सेना, प्रमुख अधीक्षक, एसआरएन अस्पताल