{"_id":"5cb6208fbdec221450546e4c","slug":"staff-nurse-exam-cut-off-marks-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ नर्स परीक्षा के कटऑफ अंक जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाफ नर्स परीक्षा के कटऑफ अंक जारी
Wed, 17 Apr 2019 12:05 AM IST
विनोद सिंह
News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
ISBL अस्पताल की नर्स जीना ने नौकरी से निकाले जाने के बाद हाथ की नस काट किया था सुसाइड का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से स्टाफ नर्स (महिला) परीक्षा 2017 के अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं श्रेणीवार कटऑफ अंक मंगलवार को जारी कर दिया दिए। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक आयोग की वेबसाइट ‘http://uppsc.up.nic.in’ पर 23 अप्रैल तक उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
स्टाफ नर्स (महिला) के 4381 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 17 दिसंबर 2017 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में 23394 अभ्यर्थी हुए थे। आयोग ने परीक्षा परिणाम पिछले साल एक सितंबर को जारी किया था। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी न्यूनतम अर्हता अंक भी प्राप्त नहीं कर सके थे और 1993 पद खाली रह गए थे। आयोग ने 2388 पदों के लिए अंतिम चयन परिणाम घोषित किया था। चयन में स्टाफ नर्स (महिला) के दो तरह के पद शामिल थे।
विज्ञापन
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स के कुल 3628 पद थे और इनमें से 1830 पदों पर अंतिम चयन हुआ था जबकि 1798 पद खाली रह गए थे। इसमें अनारक्षित एवं अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में न्यूनतम कटऑफ अंक समान हैं। इसी तरह चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स के कुल 753 पद थे और इनमें से 558 पदों पर अंतिम चयन हुआ था जबकि 195 पद रिक्त रह गए थे। सभी चयनितों को नियुक्ति भी मिल चुकी है, सो आयोग श्रेणीवार प्राप्तांक एवं श्रेणीवार कटऑफ अंक जारी कर दिए।
विज्ञापन
कटऑफ अंक
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं
श्रेणी-कटऑफ अंक
अनारक्षित-40.01
अन्य पिछड़ा वर्ग-40.01
अनुसूचित जाति-30.16
अनुसूचित जनजाति-30.24
चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण
श्रेणी-कटऑफ अंक
अनारक्षित-40.42
अन्य पिछड़ा वर्ग-40.40
अनुसूचित जाति-30.29
अनुसूचित जनजाति-33.39