{"_id":"ede24bc189e3880d62b9645dc6d067df","slug":"staff-nurse-call-detail-underpinned-police-watch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टॉफ नर्स के कॉल डिटेल पर टिकी पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टॉफ नर्स के कॉल डिटेल पर टिकी पुलिस की नजर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 19 Jun 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरौत (इलाहाबाद)। हंडिया के बरौत इलाके में सेठ गंगाराम जायसवाल इंटर कॉलेज में स्टॉफ नर्स से नशीला पदार्थ खिलाकर दुराचार और हत्या के मामले में अब पुलिस की नजर कॉल डिटेल पर टिकी है। कॉलेज के कमरे में अचेतावस्था में मिली स्टार्फ नर्स ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की बात सामने आई है।
हंडिया पुलिस को स्टॉफ नर्स के बैग से उसका मोबाइल गायब मिला। इससे जाहिर है कि आरोपी स्टॉफ नर्स का मोबाइल उठा ले गए हैं, ताकि उसकी शिनाख्त जल्दी न हो सके।
शिनाख्त के बाद पुलिस स्टॉफ नर्स के मोबाइल का कॉल डिटेल निकलवा आ रही है। कॉल डिटेल से पुलिस को कई अहम जानकारी मिल सकती है कि युवती ने घटना वाले दिन किन लोगों के संपर्क में थी। किससे बातचीत के बाद वह यहां पहुंची। साथ ही अंतिम बार उसने किससे संपर्क किया था। वहीं हंडिया पुलिस इस मामले में चौकीदार, गोपीगंज के 6 युवकों समेत डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों पूछताछ कर चुकी है। लेकिन हंडिया पुलिस को कुछ हासिल नहीं हुआ। एसपी गंगापार दिगबंर कुशवाहा ने बताया कि स्टॉफ नर्स के मोबाइल का कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। कॉल डिटेल से मिले क्लू से आरोपियों तक पहुंचने में काफी हद मदद मिल सकती है।