फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Staff nurse at Children's Hospital threatened with revolver

चिल्ड्रेन अस्पताल में स्टाफ नर्स को रिवॉल्वर सटाकर धमकाया

Sun, 03 Jan 2021 10:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Staff nurse at Children's Hospital threatened with revolver
रिवाल्वर - फोटो : अमर उजाला।
चिल्ड्रेन अस्पताल में घुसकर स्टाफ नर्स को धमकाया गया। रिवॉल्वर सटाकर उसे साथ चलने को कहा गया और ऐसा न करने पर तेजाब फेंककर चेहरा जलाने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मूल रूप से प्रतापगढ़ की रहने वाली 29 वर्षीय युवती चिल्ड्रेन अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात है। उसका आरोप है कि वर्तमान में उसकी शाम की शिफ्ट में ड्यूटी चल रही है। रात में आठ बजे के करीब गोपाल ओझा निवासी कुंडा व दीपक पांडेय निवासी बाघराय प्रतापगढ़ अस्पताल में पहुंचे और परिसर में खड़ी उसकी स्कूटी में तोड़फोड़ करने लगे ।
विज्ञापन


जानकारी पर वह बाहर आई तो गोपाल ने अपनी लाइसेेंस रिवॉल्वर सटाकर उसे साथ चलने को कहा। विरोध पर दीपक ने बात न मानने पर तेजाब फेंककर चेहरा जलाने की धमकी दी। तब तक अस्पताल के अन्य कर्मचारी आए तो आरेापी भाग निकले। पीड़िता का आरोप है कि गोपाल इसके पहले भी उसके खिलाफ ऐसी ही हरकत कर चुका है जिसकी वह रिपोर्ट भी दर्ज करा चुकी है। कर्नलगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों पर नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed