फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC will examine the test Personality

एसएससी परखेगा परीक्षार्थियों की पर्सनैलिटी

Sat, 04 Mar 2017 01:45 AM IST
डॉ. अखिलेश मिश्र, अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
डॉ. अखिलेश मिश्र, अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 04 Mar 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
SSC will examine the test Personality
HPSSC
केंद्र सरकार की ग्रुप ‘सी’ एवं ‘डी’ की नौकरियों में इंटरव्यू खत्म किए जाने के बाद अब परीक्षार्थियों के व्यक्तित्व की परख के लिए पर्सनैलिटी से जुड़े सवाल लिखित परीक्षा में पूछे जाएंगे। ग्रुप ‘सी’ एवं ‘डी’ की भर्ती करने वाला कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) परीक्षाओं का पैटर्न बदलने की तैयारी में है। जल्द ही लिखित परीक्षाओं में बदलाव लागू होगा।
विज्ञापन


आयोग के सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय की ओर से परीक्षा के नए पैटर्न की मंजूरी मिल चुकी है। इसे जल्द ही लागू किया जाएगा। एसएससी सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ग्रुप ‘सी’ एवं ‘डी’  की नौकरियों में इंटरव्यू खत्म करने के बाद परीक्षार्थी के व्यक्तित्व परीक्षण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसलिए लिखित परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया जा रहा है। एसएससी की ओर से साल भर में आठ से 10 परीक्षाएं कराई जाती हैं। इन परीक्षाओं में एक करोड़ से अधिक परीक्षार्थी भाग लेते हैं। डेढ़ से दो लाख अभ्यर्थियों को नौकरी मिलती है।
विज्ञापन


इससे पहले भी एसएससी की ओर से परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इसके तहत नकल रोकने के लिए ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प लाया गया है। परीक्षाओं को आधार से लिंक किया गया। आयोग की परीक्षाओं में निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू की जा सकती है। यह बदलाव चालू वर्ष में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में होने वाले पदों की भर्ती को लेकर किया जा रहा ह्रै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed