फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC: Sub Inspector Phase II exam postponed in CAPF, Delhi Police

 एसएससी: सीएपीएफ, दिल्ली पुलिस में सब इंसपेक्टर दूसरे चरण की परीक्षा स्थगित

Thu, 22 Apr 2021 08:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Apr 2021 08:13 PM IST
सार

  • कोरोना के चलते तय समय में एसएससी को जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं पूरी करना मुश्किल

विज्ञापन
SSC: Sub Inspector Phase II exam postponed in CAPF, Delhi Police
एसएससी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने केंद्रीय पुलिस संगठन एवं दिल्ली पुलिस के लिए सब इंसपेक्टर की दूसरे चरण की परीक्षा स्थगित कर दी है। आयोग की ओर से सीपीओएसआई 2019 की दूसरे चरण की परीक्षा आठ मई को प्रस्तावित थी। कोरोना संक्रमण की तेज गति को देखते हुए आयोग ने सीपीओएसआई-2019 की दूसरे चरण की परीक्षा स्थगित कर दी है। आयोग की ओर से कहा गया है कि नई परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से लगातार वेबसाइट देखते रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


इससे पहले एसएससी ने कोरोना का संक्रमण बढ़ने पर सीएचएसएल 2020 की टियर-1 परीक्षा बीच में ही रोक दी थी।कोरोना संक्रमण के चलते एसएससी सहित दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित जाने को देखते हुए तय हो गया है कि पहले से जारी भर्ती परीक्षा के कार्यक्रम के अनुसार पूरी करना संभव नहीं होगा। आयोग की ओर से सीएचएसएल की वेस्ट बंगाल की परीक्षाओं के लिए 21 एवं 22 मई को परीक्षा की तिथि तय की गई थी, अब पूरे देश में सीएचएसएल की परीक्षा स्थगित किए जाने के बाद बंगाल में भी परीक्षाएं समय से नहीं पूरी हो सकेंगी। एसएससी ने सीजीएल 2020 की टियर-1 की परीक्षा के लिए 29 मई से सात जून 2021 के बीच परीक्षा तिथि तय की है। अब कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद 29 मई से प्रस्तावित परीक्षा संभव नहीं है। 
विज्ञापन


एसएससी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार दो से 25 अगस्त के बीच कांस्टेबल जीडी की पहले चरण की परीक्षा पूरी की जाएगी। अब कोरोना संक्रमण के चलते यह परीक्षा तय तिथि पर संभव नहीं है। केंद्र सरकार की ओर से घोषणा की गई है कि अगस्त में कांस्टेबल जीडी परीक्षा के बाद एसएससी, रेलवे और बैंकिंग की भर्ती के लिए नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (एनआरए) की ओर से संयुक्त रूप से कामन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) कराया जाएगा। यह परीक्षा सितंबर-अक्तूबर में प्रस्तावित है। कोरोना संक्रमण के चलते अब नए सत्र में सीईटी की उम्मीद कम दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed