फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC: Revised result of CHSL exam 2023 released

एसएससी: सीएचएसएल परीक्षा 2023 का संशोधित परिणाम जारी

Wed, 13 Dec 2023 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 13 Dec 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
SSC: Revised result of CHSL exam 2023 released
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से आयोजित कंबाइंड सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2023 का संशोधित परिणाम मंगलवार की देर शाम जारी कर दिया गया। इसमें कुल 145 अतिरिक्त अभ्यर्थियों को टीयर टू की परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

एसएससी की तरफ से बीते 27 सितंबर को टीयर वन का परिणाम जारी किया गया था। इसमें लोअर डिविजन क्लर्क व जूनियर सेक्रेटरी असिस्टेंट के लिए सूची एक में 17495, सूची दो में 754 और सूची तीन में 1307 अभ्यर्थी शॉटलिस्ट किए गए थे। इसके बाद आयोग की तरफ से दो नवंबर को टीयर टू की परीक्षा आयोजित की गई। इसके बाद उत्तरकुंजी और टीयर वन के शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के अंक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। जहां अंकों में कई गड़बड़ियां सामने आईं। आयोग की तरफ से जांच के बाद 213 दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के अंकों में विसंगति मिली। इन अभ्यर्थियों की परीक्षा दो अगस्त को कराई गई थी। डाटा में सुधार के बाद आयोग ने 145 अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed