{"_id":"6a35a57b79dc767edb00a0e5","slug":"ssc-puts-a-hold-on-the-first-allocation-list-for-stenographers-allahabad-news-c-3-ald1005-910852-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: एसएससी ने स्टेनोग्राफर की पहली आवंटन सूची पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: एसएससी ने स्टेनोग्राफर की पहली आवंटन सूची पर लगाई रोक
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी परीक्षा-2025 की पहली अनंतिम आवंटन सूची (एफआरटीए) को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। यह सूची बीते बृहस्पतिवार को वेबसाइट पर जारी की गई थी। उम्मीदवारों से प्राप्त शिकायतों और अभ्यावेदनों के बाद एसएससी ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
एसएससी के अनुसार, कई अभ्यर्थियों ने स्टेनोग्राफर कौशल परीक्षा-2025 के मूल्यांकन में संभावित त्रुटियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। अभ्यर्थियों ने मूल्यांकन प्रक्रिया की सटीकता और पारदर्शिता पर सवाल उठाए थे। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मामले की समीक्षा शुरू कर दी गई है।
एसएससी ने कहा कि सभी उम्मीदवारों के साथ निष्पक्ष व समान व्यवहार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पहली अनंतिम आवंटन सूची को फिलहाल स्थगित किया गया है। समीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद संशोधित एफआरटीए जारी की जाएगी। एसएससी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नवीनतम सूचनाओं और अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
समीक्षा के बाद जारी होगी नई सूची
-एसएससी ने स्पष्ट किया है कि समीक्षा पूरी होने के बाद संशोधित पहली अनंतिम आवंटन सूची प्रकाशित की जाएगी। तब तक पूर्व में जारी सूची प्रभावी नहीं मानी जाएगी।