{"_id":"693a7e80fecd0829be035134","slug":"ssc-news-no-eligible-candidates-found-for-208-posts-of-assistant-section-officer-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC News : असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 208 पदों के लिए नहीं मिले योग्य अभ्यर्थी, आयोग ने जारी किया अंतिम परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SSC News : असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 208 पदों के लिए नहीं मिले योग्य अभ्यर्थी, आयोग ने जारी किया अंतिम परिणाम
Thu, 11 Dec 2025 01:49 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:49 PM IST
सार
कर्मचारी चयन आयोग ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर-असिस्टेंट ग्रेड के विभागीय परीक्षा का अंतिम परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। खास यह कि 208 पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी ही नहीं मिले।
विज्ञापन
SSC
- फोटो : ssc.gov.in.
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर-असिस्टेंट ग्रेड के विभागीय परीक्षा का अंतिम परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। खास यह कि 208 पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी ही नहीं मिले। आयोग ने कुल 34 अभ्यर्थियों को ही सफल घोषित किया है। आयोग की इस भर्ती के अंतर्गत कुल 242 पदों के लिए 15 जून को कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 2024 की भर्ती के अंतर्गत सेंट्रल सेक्रेटेरिएट सर्विस में कुल 238 शामिल हैं। वहीं, 2022 के तहत विदेश मंत्रालय में चार पद शामिल हैं। अब आयोग ने बुधवार को अंतिम परिणाम घोषित कर दिया।
विज्ञापन
आयोग की ओर से घोषित परिणाम के अनुसार सेंट्रल सेक्रेटेरिएट सर्विस के कुल 238 पदों के सापेक्ष 208 पद रिक्त रह गए हैं। अनारक्षित वर्ग के 133 पदों के सापेक्ष 28 अभ्यर्थी ही सफल घोषित किए गए हैं। अनुसूचित जाति के 55 पद के सापेक्ष दाे अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। अनुसूचित जन जाति के सभी 50 पद रिक्त रह गए हैं हालांकि विदेश मंत्रालय के सभी चार पदों के लिए अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष 2023 व 2024 के लिए एमईए कैडर के परिणाम अलग से घोषित किए जाएंगे। आयोग की सूचना के अनुसार सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक वेबसाइट पर जल्द अपलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन