{"_id":"667bd4a122ba64cfb80695e8","slug":"ssc-exam-application-for-staff-selection-commission-s-mts-exam-from-tomorrow-last-date-is-31st-july-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC Exam : कर्मचारी चयन चयन आयोग की MTS परीक्षा के लिए आवेदन कल से, 31 जुलाई है अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SSC Exam : कर्मचारी चयन चयन आयोग की MTS परीक्षा के लिए आवेदन कल से, 31 जुलाई है अंतिम तिथि
Wed, 26 Jun 2024 02:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 26 Jun 2024 02:13 PM IST
सार
केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और कार्यालयों में एमटीएस की नियुक्ति के लिए कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अधिसूचना 27 जून 2024 को जारी की जाएगी। जिसके बाद सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर 31 जुलाई 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
SSC
- फोटो : Amar ujala graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग की मल्टी टॉस्किंग स्टाफ (नान टेक्निकल) परीक्षा के लिए आवेदन 27 जून से शुरू होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। एसएससी विभिन्न सरकारी विभागों और कार्यालयों में चपरासी, क्लर्क, माली और क्लीनर जैसे पदों पर भर्ती के लिए एसएससी एमटीएस 2024 परीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को विज्ञापन जारी करेगा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और कार्यालयों में एमटीएस की नियुक्ति के लिए कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अधिसूचना 27 जून 2024 को जारी की जाएगी। जिसके बाद सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर 31 जुलाई 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
270 अंकों की होने वाली इस परीक्षा में कुल 90 प्रश्न पूछे जाते हैं। एक प्रश्न के लिए एक मिनट निर्धारित होता है। इस हिसाब से परीक्षा 90 मिनट की होगी। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी के अलावा विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में होगी। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदक को कक्षा दस पास होना जरूरी है। इसके लिए उम्र सीमा 25 वर्ष निर्धारित है। छूट के दायरे में आने वाले अभ्यर्थी 27 वर्ष तक के लिए पात्र जाएंगे।
विज्ञापन