{"_id":"5cfc0836bdec2207097115a0","slug":"ssc-denies-about-paper-leak-yet-investigation-are-going-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएससी ने नहीं माना पर्चा लीक, फिर भी हो रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएससी ने नहीं माना पर्चा लीक, फिर भी हो रही कार्रवाई
Sun, 09 Jun 2019 12:41 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) सीजीएल टियर-2 (2017) की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में एक ओर जांच एंजेंसी कार्रवाई कर रही है, वहीं आयोग पेपर आउट होने की घटना को नकार रहा है। सीबीआई जांच के बीच एसएससी ने सीजीएल टियर-2 और टियर-3 का परिणाम भी घोषित कर दिया है। फिलहाल, मामले में ऑनलाइन परीक्षा कराने वाली एजेंसी सिफी के कर्मचारी फंसे हैं।
विज्ञापन
फरवरी 2018 में हुई सीजीएल टियर-2 परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने के बाद परीक्षार्थियों ने देश भर में धरना-प्रदर्शन किया था। मामले में छात्रों ने संसद पर मार्च भी निकाला था। आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन के बीच एसएससी ने सीजीएल टियर-2 परीक्षा का परिणाम घोषित करके टियर-3 की परीक्षा करवा दी। इस बीच सीजीएल टियर-2 परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की जांच जारी रही और सीबीआई की ओर से तीन लोगों मामले में गिरफ्तार भी किया गया है। सीबीआई को आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिले हैं। प्रश्नपत्र लीक मामले में आयोग की ओर से नियुक्त ऑनलाइन परीक्षा एजेंसी के कर्मचारी भी पकड़े गए हैं। अब इसके बाद भी आयोग नहीं मान रहा कि सीजीएल टियर-2 का प्रश्नपत्र लीक हुआ है।
विज्ञापन