{"_id":"628bc2ff5eb60b123c23848d","slug":"ssc-chsle-2021-tier-one-exam-begins-from-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"staff selection commission : एसएससी सीएचएसएलई 2021 टीयर वन परीक्षा मंगलवार से शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
staff selection commission : एसएससी सीएचएसएलई 2021 टीयर वन परीक्षा मंगलवार से शुरू
Mon, 23 May 2022 10:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 23 May 2022 10:53 PM IST
सार
देशभर में इस परीक्षा में कुल 36,69,473 उम्मीदवार शामिल होंगे। इसमें से मध्य क्षेत्र में कुल 11,42,215 उम्मीदवार हैं। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी वेबसाइट ssc-cr.org पर उपलब्ध है। यहां से उम्मीदवार परीक्षा का शहर, तिथि और पाली को देख सकते हैं।
विज्ञापन
SSC
- फोटो : Social Media
विस्तार
कर्मचारी चयन आयेाग की सीएचएसएलई 2021 टीयर वन परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। यह परीक्षा मध्य क्षेत्र में यूपी और बिहार के 17 जिलों में बनाए गए 86 केंद्रों पर होगी। जिले में इस परीक्षा के लिए बनाए गए 12 केंद्रों पर 120579 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा 24 मई से 10 जून के बीच प्रतिदिन 3 पालियों में सुबह नौ से 10 बजे, दोपहर 12.30 से डेढ़ बजे और चार से पांच बजे के बीच संपन्न होगी। कंप्यूटर आधारित यह परीक्षा एक घंटे की होगी।
विज्ञापन
देशभर में इस परीक्षा में कुल 36,69,473 उम्मीदवार शामिल होंगे। इसमें से मध्य क्षेत्र में कुल 11,42,215 उम्मीदवार हैं। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी वेबसाइट ssc-cr.org पर उपलब्ध है। यहां से उम्मीदवार परीक्षा का शहर, तिथि और पाली को देख सकते हैं। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र परीक्षा की तिथि से चार से दिन पहले वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस परीक्षा को सुचारू और निष्पक्ष तरीके से आयोजित करने के लिए आयोग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मध्य क्षेत्र में यह परीक्षा आगरा, अलीगढ़, आरा, बरेली, भागलपुर, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मुजफ्फपुर, पटना, प्रयागराज, पुर्णिया और वाराणसी में बनाए केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन