फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC CHSL: 981 applied for one CHSL post, 3073101 applications received for 3131 posts

SSC CHSL : सीएचएसएल के एक पद के लिए 981 ने की दावेदारी, 3131 पदों के लिए हुए हैं 3073101 आवेदन

Fri, 07 Nov 2025 05:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Nov 2025 05:30 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तरीय (सीएचएसएल) भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों के बीच कड़ी स्पर्धा होगी। आयोग की इस भर्ती के लिए 30.73 लाख से अधिक आवेदन आए हैं और एक पद पर 981 से अधिक दावेदार हैं।

विज्ञापन
SSC CHSL: 981 applied for one CHSL post, 3073101 applications received for 3131 posts
एसएससी सीएचएसल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तरीय (सीएचएसएल) भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों के बीच कड़ी स्पर्धा होगी। आयोग की इस भर्ती के लिए 30.73 लाख से अधिक आवेदन आए हैं और एक पद पर 981 से अधिक दावेदार हैं।

विज्ञापन


आयोग की ओर से सीएचएसएल-2025 भर्ती के अंतर्गत 3131 पदों के लिए 23 जून से 18 जुलाई के बीच ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसके तहत लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट एवं डाटा इंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


आयोग की इस भर्ती को लेकर प्रतियोगियों में काफी क्रेज रहा और देशभर के कुल 3073101 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस तरह से हर पद के सापेक्ष 981.50 आवेदन पहुंचे हैं। हालांकि, टियर-1 परीक्षा का परिणाम आने तक पदों की संख्या में मामूली बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी-बिहार के ही 25 फीसदी आवेदक

आयोग की सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के आवेदकों में उत्तर प्रदेश एवं बिहार के अभ्यर्थियों की 25 फीसदी भागीदारी है। प्रयागराज स्थित मध्य क्षेत्र कार्यालय के अंतर्गत उत्तर प्रदेश एवं बिहार के 769592 प्रतियोगियों ने आवेदन किया है।

11 नहीं अब 19 दिनों में होगी टियर-1 की परीक्षा

आयोग की ओर से इस भर्ती की टियर-1 की परीक्षा पूर्व में आठ से 18 सितंबर के बीच यानि कुल 11 दिनों में कराने की घोषणा की गई थी, लेकिन अभ्यर्थियों की अधिक संख्या को देखते इसे टाल दिया गया। अब 12 से 30 नवंबर के बीच परीक्षा होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों की ओर से दिए गए विकल्पों के आधार पर परीक्षा केंद्र एवं तारीख की घोषणा कर दी है। जिन अभ्यर्थियों को मनचाहे शहर में परीक्षा केंद्र नहीं मिला, उनसे आठ नवंबर तक दोबारा आवेदन मांगे गए हैं। इनके आवेदनों के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed