फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC CGL Exam

सीजीएल-2018 टियर-2 परीक्षा 11 से 14 सितंबर के बीच

Sat, 07 Sep 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
SSC CGL Exam
SSC CGL Exam
एसएससी मध्य क्षेत्र से जुड़े 12 शहरों के 35 केंद्रों पर होगी परीक्षा
विज्ञापन

प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) 2018 टियर-2 परीक्षा 11 से 14 सितंबर के बीच होगी। एसएससी मध्य क्षेत्र की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि 11 से 13 सितंबर के बीच पहले और दूसरे अनिवार्य प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। पहले प्रश्नपत्र की परीक्षा 10 से 12 बजे के बीच और दूसरे प्रश्नपत्र की तीन से पांच बजे के बीच होगी। जूनियर स्टैटिकल ऑफिसर (जेएसओ) और असिस्टेंट एकाउंट ऑफिसर (एएओ) के पद के लिए तीसरे और चौथे प्रश्नपत्र की परीक्षा 14 सितंबर को होगी। तीसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा तीन से पांच बजे के बीच और चौथे प्रश्नपत्र की परीक्षा 10 से 12 बजे के बीच होगी। परीक्षा मध्य क्षेत्र (यूपी-बिहार) के 12 शहरों के 35 केंद्रों पर होगी।

एसएससी मध्य क्षेत्र केनिदेशक राहुल सचान का कहना है कि टियर-2 परीक्षा ऑनलाइन होगी। उन्होंने बताया कि सीजीएल टियर-2 में पहले और दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा में मध्य क्षेत्र में 34,020 परीक्षार्थी शामिल होंगे जबकि तीसरे प्रश्नपत्र में 1,582 और चौथे प्रश्नपत्र की परीक्षा में 2,777 परीक्षार्थी शामिल होंगे। एसएससी मध्य क्षेत्र से जुड़े परीक्षार्थियों का विवरण मध्य क्षेत्र की वेबसाइट http://ssc-cr.org/ पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षार्थी परीक्षा से तीन दिन पहले अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी को अपने साथ फोटो युक्त पहचान पत्र लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed