{"_id":"5d5c4dc68ebc3e6ca345c966","slug":"ssc-cgl-allahabad-news-ald2526567103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजीएल-2018 टियर-1 में 1.74 लाख सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजीएल-2018 टियर-1 में 1.74 लाख सफल
विज्ञापन
SSC CGL
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने चार से 13 जून एवं 19 जून को हुई संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा-2018 टियर-1 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग की ओर से पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षा में देश भर में कुल 836139 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग की ओर से पहले चरण की परीक्षा के बाद दूसरे चरण की परीक्षा के लिए कुल मिलाकर 174136 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। आयोग की ओर से जारी परिणाम में फाइनेंस एवं एकाउंट सेवा के लिए 15162 अभ्यर्थी, सांख्यिकी सेवा के लिए कुल 8578 और पेपर-1 और पेपर-2 के लिए कुल 150396 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। पहले चरण की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की दूसरे चरण की टियर-2 परीक्षा 11 से 13 सितंबर के बीच होगी।
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा की तिथि बदली
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रंालेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर की 20 अगस्त से होने वाली परीक्षा आगे बढ़ा दी है। आयोग की ओर से नई परीक्षा की तिथि 27 अगस्त को जारी की जाएगी।