फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC: 8.49 lakh candidates will appear in Tier-1 exam of CHSL, 79 centers created in 19 cities of UP, Bihar

SSC : सीएचएसएल की टियर- 1 परीक्षा में बैठेंगे 8.49 लाख अभ्यर्थी, यूपी, बिहार के 19 शहरों में बनाए गए 79 केंद्र

Fri, 28 Jun 2024 07:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Jun 2024 07:30 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित सीएचएसएल की परीक्षा देशभर में एक जुलाई से होगी। इसके लिए केंद्रों का निर्धारण क्षेत्रीय कार्यालय से होता है। क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज के अंतर्गत यूपी और बिहार के जिलों आगरा, अलीगढ़, आरा, बरेली, भागलपुर, दरभंगा, गया, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरपुर, पटना, प्रयागराज, पूर्णिया और वाराणसी में 79 केंद्र बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा 16 केंद्र पटना में बनाए गए हैं।

विज्ञापन
SSC: 8.49 lakh candidates will appear in Tier-1 exam of CHSL, 79 centers created in 19 cities of UP, Bihar
SSC - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल (सीएचएसएल)- 2024 की टियर- 1 परीक्षा में यूपी और बिहार के 8,49,814 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसकी परीक्षा एक से 11 जुलाई तक चार पाली में कराई जाएगी। परीक्षा के लिए दोनों राज्यों के 19 शहरों के 79 केंद्र बनाए गए हैं। इसका प्रवेश पत्र 25 जून को जारी किया गया था। अभ्यर्थी अब इसे डाउनलोड कर सकते है। परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी से होगी।

विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित सीएचएसएल की परीक्षा देशभर में एक जुलाई से होगी। इसके लिए केंद्रों का निर्धारण क्षेत्रीय कार्यालय से होता है। क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज के अंतर्गत यूपी और बिहार के जिलों आगरा, अलीगढ़, आरा, बरेली, भागलपुर, दरभंगा, गया, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरपुर, पटना, प्रयागराज, पूर्णिया और वाराणसी में 79 केंद्र बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा 16 केंद्र पटना में बनाए गए हैं।

विज्ञापन


एसएससी के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान ने बताया कि यूपी के जिलों में 52 केंद्र और बिहार में 27 केंद्र हैं। टियर- 1 परीक्षा एक, दो, तीन, चार, पांच, आठ, नाै, दस और 11 जुलाई को कराई जाएगी। नाै दिन तक चार पाली में सुबह नाै से 10 बजे, 11:45 से 12:45 बजे, दोपहर 2:30 से 3:30 बजे और शाम 5:15 से 6:15 बजे तक परीक्षा होगी। एक घंटे की परीक्षा में अंग्रेजी, सामान्य बुदि्धमत्ता, बेसिक गणित, सामान्य जागरूकता के 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए आठ अप्रैल से सात मई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन लिया गया था। इस परीक्षा के जरिए ग्रुप सी के रिक्त 3,712 पदों पर भर्ती होनी है। उन्होंने बताया कि टियर-1 में सफल होने अभ्यर्थियों को टियर- 2 परीक्षा देनी होगी। उसके बाद अंतिम रूप से चयन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed