फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ssc: 1840 jobs in JE exam 2018

ssc: एसएससी जेई परीक्षा 2018 का परिणाम जारी, दो साल से इंतजार कर रहे 1840 को मिली नौकरी

Tue, 12 Jan 2021 02:02 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 12 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
ssc: 1840 jobs in JE exam 2018
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) रिजल्ट - फोटो : Amar Ujala
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने केंद्र सरकार के विभागों के लिए जूूनियर इंजीनियर (जेई) परीक्षा 2018 का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जेई 2018 सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल के 1840 पदों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है।
विज्ञापन


अंतिम परिणाम जारी होने के साथ दो वर्ष से इंतजार कर रहे 1840 अभ्यर्थियों को नौकरी मिल गई है। आयोग की ओर से जारी परिणाम में पेपर-2 के पुनर्मूल्यांकन के बाद 12 अभ्यर्थियों को नॉट क्वालिफाइड माना गया है। उनको परिणाम से बाहर कर दिया गया है। एसएससी की ओर से जारी परिणाम में 1506 अभ्यर्थियों को सिविल इंजीनियरिंग, 192 को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं 142 को मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए चुना गया है। चयनित अभ्यर्थियों में  832 सामान्य, 102 ईडब्ल्यूएस, 483 ओबीसी, 273 एससी एवं 150 एसटी के लिए चुने गए हैं।
विज्ञापन


एसएससी की ओर से जेई 2018 परीक्षा के दूसरे प्रश्नपत्र (पेपर-2) का परिणाम 11 सितंबर 2020 को जारी किया गया था। पेपर-2 के आधार पर कुल 3800 अभ्यर्थियों को जेई सिविल के लिए और 883 इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए सफल पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दूसरे चरण में सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद 1840 का अंतिम रूप से सफल पाया गया है। आयोग की ओर से जारी परिणाम में कहा गया है कि परीक्षा में सफल और असफल अभ्यर्थियों के अंक वेबसाइट पर 13 जनवरी 2021 को अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी 13 जनवरी से 12 फरवरी 2021 के बीच अपने अंक देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed