{"_id":"5e7b9d928ebc3e6fdc59809c","slug":"srns-nurses-have-not-been-paid-for-eight-months-on-claims-of-fighting-corona-allahabad-news-ald2718818172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से लड़ाई का दावा पर, नर्सों को आठ महीने से वेतन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से लड़ाई का दावा पर, नर्सों को आठ महीने से वेतन नहीं
विज्ञापन
srns nurses have not been paid for eight months on claims of fighting corona
कोरोना संक्रमण से लड़ाई का दावा कर रहा मेडिकल कॉलेज प्रशासन आउटसोर्सिंग नर्सों को वेतन नहीं दिला पा रहा है। आठ महीने से पगार अटकी है, लेकिन कठिन ड्यूटी में लगा नर्सिंग स्टाफ उफ नहीं कर पा रहा है। लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से परेशान नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ ने लापरवाह संस्था प्रमुखों के खिलाफ कार्रवाई और बकाया वेतन भुगतान कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में प्राचार्य और एसआईसी को पत्र दिया गया है।
एमएलएन मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल में शासन की केंद्रीयकृत व्यवस्था के तहत सैनिक कल्याण निगम समेत दो संस्थाएं आउटसोर्सिंग नर्सों की तैनाती और वेतन भुगतान का काम करती है। एसआरएन में तैनात नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ के मुताबिक दिवाली के बाद होली भी बीत गई लेकिन वेतन नहीं मिला।
नर्सों का आरोप है कि वेतन मांगने पर काम से हटाने की धमकी दी जाती है। कंपनी संचालक कहते हैं हमारे पास काम करने वालों की कमी नहीं है। नौकरी बचाने और बकाया वेतन भुगतान की आस लगाए आउससोर्सिंग कर्मी अब भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। इस संबंध में एसआरएन के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव का कहना है कि आउटसोर्सिंग नर्सों और अन्य कर्मचारियों को सैनिक कल्याण निगम समेत अन्य कंपनियों की ओर से लगाया जाता है। वेतन भुगतान की व्यवस्था सीधे खाते में भेजने की है। इस मामले में लखनऊ बात की जाएगी।