फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SRN Hospital: Delhi's Apple Service Center will reveal the secret of Dr. Karthikeya's death

SRN Hospital : दिल्ली का एप्पल सर्विस सेंटर खोलेगा डॉ.कार्तिकेय की मौत का राज, नहीं खुला आईफोन का लॉक

Fri, 25 Oct 2024 06:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Oct 2024 06:03 PM IST
सार

पुलिस को शक है कि कार्तिकेय की चैट हिस्ट्री में कई अहम सुराग हैं। ऐसे में अगर मोबाइल का लॉक खुल जाता है तो कई अहम सुराग मिल जाएंगे। 28 सितंबर को डॉ.कार्तिकेय का शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल से मोबाइल को कब्जे में ले लिया था।

विज्ञापन
SRN Hospital: Delhi's Apple Service Center will reveal the secret of Dr. Karthikeya's death
डॉ. कार्तिकेय श्रीवास्तव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजिडेंट कार्तिकेय श्रीवास्तव (27) की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। कार्तिकेय का आईफोन-13 का लॉक पुलिस खोल नहीं सकी है। सूत्रों के अनुसार अब इस फोन को दिल्ली स्थित एप्पल कंपनी के सर्विस सेंटर भेजा जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस को शक है कि कार्तिकेय की चैट हिस्ट्री में कई अहम सुराग हैं। ऐसे में अगर मोबाइल का लॉक खुल जाता है तो कई अहम सुराग मिल जाएंगे। 28 सितंबर को डॉ.कार्तिकेय का शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल से मोबाइल को कब्जे में ले लिया था। साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने मोबाइल को खोला तो पता कि इसमें सिक्योरिटी लॉक लगा हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने लोकल स्तर से इसको खुलवाने की कड़ी मशक्कत की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सूत्र बताते हैं कि मोबाइल को दिल्ली के एप्पल कंपनी स्टोर पर भेजने का प्रोसेस चल रहा है। जहां कागजी प्रक्रिया पूरी होने बाद कंपनी से चैट का डाटा रिकवर करवाया जाएगा। पुलिस अफसरों का कहना है कि इसमें कई अहम सुराग मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed