फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SRN fought fiercely between students between junior doctor and paramedical students

Prayagraj : एसआरएन में ईएमओ से मारपीट-तोड़फोड़, 100 लैब टेक्नीशियन प्रशिक्षु निलंबित

Mon, 29 Aug 2022 09:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Aug 2022 09:04 PM IST
सार

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे ईएमओ डॉ. सोनू सिंह पैथोलॉजी में पहुंचे और डीएमएलटी प्रशिक्षु भीम सेन से एक ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट जल्द देने को कहा। आरोप है कि प्रशिक्षु ने उनसे क्रम से आने को कह दिया। इससे भड़के ईएमओ ने उसे थप्पड़ मार दिया।

विज्ञापन
SRN fought fiercely between students between junior doctor and paramedical students
Prayagraj News : एसआरएन में मारपीट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एसआरएन अस्पताल में सोमवार दोपहर इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) से मारपीट के बाद जूनियर डॉक्टर और डिप्लोमा इन मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी (डीएमएलटी) प्रशिक्षु भिड़ गए। जमकर मारपीट के बीच ट्रामा सेंटर में भी तोड़फोड़ की गई। स्थिति विकट देखकर मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट कराना पड़ा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने डीएमएलटी फर्स्ट ईयर के पूरे बैच के  100 छात्र-छात्राओं को महीनेभर के लिए निलंबित कर दिया है। उप प्राचार्य डॉ वीके दुबे की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम पूरे प्रकरण की जांच करेगी। 

विज्ञापन

बताते हैं कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे ईएमओ डॉ. सोनू सिंह पैथोलॉजी में पहुंचे और डीएमएलटी प्रशिक्षु भीम सेन से एक ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट जल्द देने को कहा। आरोप है कि प्रशिक्षु ने उनसे क्रम से आने को कह दिया। इससे भड़के ईएमओ ने उसे थप्पड़ मार दिया। प्रशिक्षु ने इसकी जानकारी दी तो मेडिकल कॉलेज से उसके बैच के दर्जनों साथी एसआरएन के ट्रामा सेंटर पहुंच गए। ईएमओ की पिटाई शुरू कर दी। बीचबचाव करने पर इमरजेंसी कक्ष में मौजूद छह-सात जूनियर डॉक्टरों को भी पीटा गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, साथियों ने घटना की जानकारी दी तो बड़ी संख्या में जूनियर डॉक्टर भी जुट गए और डीएमएलटी प्रशिक्षुओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पिटने वालों में छात्राएं भी शामिल थीं। डीएमएलटी प्रशिक्षु भागकर  मेडिकल कॉलेज गए तो जूनियर डॉक्टर वहां भी पहुंच गए। डॉक्टरों ने कुछ देर कार्य बहिष्कार भी किया। पूरे घटनाक्रम से एसआरएन अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं करीब दो घंटे तक प्रभावित रहीं।

विज्ञापन

सीओ कोतवाली तीन थानों की फोर्स लेकर एसआरएन पहुंचे। एसआरएन एसआईसी व मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल समेत पूरा प्रशासनिक अमला भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गया। वहां दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया गया। घंटों पंचायत के बाद समझौता भी हो गया। सीओ कोतवाली सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि मैं मौके पर गया था, तब तक मामला शांत हो चुका था। किसी पक्ष से कोई तहरीर भी नहीं मिली है। 


प्रकरण की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है। जांचोपरांत जो रिपोर्ट कमेटी देगी, उसके आधार पर दोषियों के  खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. एसपी सिंह, प्राचार्य, मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज

डीएमएलटी प्रथम वर्ष का पूरा बैच निलंबित
देर शाम मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज कैंपस से एसआरएन अस्पताल में पहुंचकर मारपीट को घोर अनुशासनहीनता मानते हुए डीएमएलटी प्रथम वर्ष का पूरा बैच सस्पेंड कर दिया गया। इनमें 100 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जो बातें सामने आई हैं, उसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। 


मची रही अफरातफरी, मरीज हुए परेशान
घटना से एसआरएन अस्पताल में घंटों अफरातफरी मची रही। घटना के दौरान कुछ देर के लिए ट्रामा सेंटर व अन्य वार्डों में मरीजों का उपचार भी ठप हुआ। हालांकि थोड़ी देर बाद काम शुरू हो गया। उधर, सैंपल देने व जंाच रिपोर्ट लेने पैथोलॉजी लैब पहुंचे मरीजों-तीमारदारों को निराश होना पड़ा। घटना के दो घंटे बाद तक भी वहां कामकाज नहीं शुरू हो सका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed