फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Srimad Bhagwat Katha is being organized by Gangarth Foundation in Nyayipur village of Soraon

UP: डॉ. शिवेश शास्त्री ने चौथे दिन श्रीरामावतार व श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई, कहा- भागवत का महत्व समझना चाहिए

Thu, 27 Feb 2025 05:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: श्याम जी. Updated Thu, 27 Feb 2025 05:04 PM IST
सार

प्रयागराज के न्यायीपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक डॉ. शिवेश शास्त्री जी महाराज ने जड़भरत चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, वामनावतार, श्रीरामावतार, श्रीकृष्ण जन्म और नन्दमहोत्सव की कथा सुनाई। कथावाचन के दौरान डॉ. शिवेश शास्त्री जी महाराज ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को भागवत का महत्व समझना चाहिए। 
 

विज्ञापन
Srimad Bhagwat Katha is being organized by Gangarth Foundation in Nyayipur village of Soraon
कथावाचक डॉ. शिवेश शास्त्री जी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यायीपुर गांव में गंगार्थ फाउंडेशन की तरफ से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक डॉ. शिवेश शास्त्री जी महाराज ने पुरंजनोपाख्यान, जड़भरत चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, वामनावतार, श्रीरामावतार, श्रीकृष्ण जन्म और नन्दमहोत्सव की कथा सुनाई। इस कथा के जरिए बताया गया कि मृत्यु के समय मनुष्य का भाव, उसके अगले जन्म को तय करता है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसी प्रकार प्रह्लाद कथा में बताया गया कि सच्ची भक्ति से विपरीत परिस्थितियां भी व्यक्ति को भगवान की भक्ति से नहीं हटा सकती है। कथा के दौरान बड़ी संख्या न्यायीपुर गांव और आसपास से आए श्रद्धालुओं ने कथावाचक डॉ. शिवेश शास्त्री से अपने मन के सवाल भी पूछे। इस दौरान महाराज जी ने बताया कि किस तरह से मनुष्य अपने दैनिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए भी ईश्वर की अराधना कर भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




भागवत के महत्व को समझना जरूरी
कथावाचन के दौरान डॉ. शिवेश शास्त्री जी महाराज ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को भागवत का महत्व समझना चाहिए। भागवत अमृतरूपी कलश है। इसका रसपान करके मनुष्य अपने जीवन को कृतार्थ कर लेता है। मनुष्य जीवन आदमी को बार-बार नहीं मिलता है, इसलिए कलयुग में दया धर्म भगवान के स्मरण से ही सारी योनियों को पार करता है। मनुष्य को जीवन का महत्व समझते हुए भगवान की भक्ति में अधिक से अधिक समय देना चाहिए। 



चार मार्च को होगा महाप्रसाद वितरण
न्यायीपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा का पाठ दो मार्च तक चलेगा। तीन मार्च को हवन एवं पूर्णाहुति और चार मार्च को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य यजमान माधुरी देवी त्रिपाठी, अनार देवी त्रिपाठी, माता प्रसाद त्रिपाठी के सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed