{"_id":"57cf26084f1c1be906317fc1","slug":"sraygopal-beaten-with-the-butt-of-the-pistol-of-one-lakh-32-thousand-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरायगोपाल में तमंचे की बट से पीटकर एक लाख 32 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरायगोपाल में तमंचे की बट से पीटकर एक लाख 32 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 07 Sep 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाफामऊ (इलाहाबाद)। सोरांव के सरायगोपाल इलाके में मंगलवार रात बीड़ी एजेंसी के डीसीएम चालक और सेल्समैन को तमंचे की बट से लहूलुहान कर बाइक सवार बदमाश एक लाख 32 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। सेल्समैन के पास एक अन्य बैग में दो लाख 60 हजार रुपये भी थे लेकिन उस बैग पर बदमाशों की नजर नहीं पड़ी। लूट की घटना से इलाके में खलबली मच गई। सूचना पर सोरांव एसओ और सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के इलाकों में बदमाशों को पकड़ने के लिए घेरेबंदी की गई लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिली।
शहर में नखासकोहना के मोहम्मद शाह उर्फ मुन्ना बीड़ी कारोबारी हैं। वह हिन्द बीड़ी के मालिक है। उनके यहां मोहल्ले के ही मोहम्मद वसील, मजहर और अनीस नौकरी करते हैं। मोहम्मद वसील डीसीएम चालक है जबकि मजहर और अनीस सेल्समैन हैं। मंगलवार सुबह मजहर और अनीस डीसीएम चालक वसील के साथ प्रतापगढ़ इलाके में बीड़ी सप्लाई करने गए थे। वे रात लगभग आठ बजे लौट रहे थे। सोरांव इलाके में सरायगोपाल रेलवे स्टेशन के पास एक सफेद अपाचे बाइक पर तीन बदमाश आए। बदमाशों ने ओवरटेक कर डीसीएम रोक ली। डीसीएम के रुकते ही बदमाशों ने तमंचा निकाल लिया और चालक को केबिन से नीचे खींच लिया। चालक के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। बदमाशों का यह बर्ताव देखकर मजहर और अनीस दहशत में आ गए। एक बदमाश डीसीएम पर चढ़ा और रुपये से भरा एक बैग लेकर नीचे कूद गया। बैग में एक लाख 32 हजार रुपये थे। जबकि एक अन्य बैग में दो लाख 60 हजार रुपये रखे थे। उस बैग पर बदमाशों की नजर नहीं पड़ी। बदमाश नगदी लूटने के बाद बाइक पर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद मजहर ने लूट की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी तो सोरांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल वसील को पास के निजी अस्पताल ले गई। जहां उसकी हालत स्थिर बनी है। सूचना पाकर उनके कारोबारी मोहम्मद शाह भी पहुंच गए। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा लिखकर कर तलाश में लगी है। जिस ढंग से वारदात को अंजाम दिया गया है। उससे पुलिस को आशंका है कि सटीक मुखबिरी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। एसओ सोरांव ब्रजेश यादव के मुताबिक सपेद अपाचे बाइक से आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर डीसीएम रोकी एक लाख 32 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।