{"_id":"5c9a8068bdec22141b2b59cd","slug":"sr-beat-junior-lockout-in-iert","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर ने जूनियर को पीटा आईईआरटी में की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर ने जूनियर को पीटा आईईआरटी में की तालाबंदी
Wed, 27 Mar 2019 01:11 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : self
आईईआरटी में मंगलवार को डिप्लोमा दूसरे वर्ष के छात्र आदित्य गुप्ता की डिप्लोमा तीसरे वर्ष के छात्र अखिलेश कुमार सिंह एवं उसके साथियों ने पिटाई कर दी। पिटाई के चलते आदित्य को गंभीर चोटें आईं। अपने साथी की पिटाई से नाराज संस्थान के छात्रों ने परिसर में आए दिन मारपीट और हंगामा करने के आरोपी अखिलेश सिंह को निलंबित करने की मांग की और संस्थान का गेट बंद कर दिया। शाम के वक्त संस्थान का गेट बंद होने के चलते सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं परिसर में बंधक हो गए। आदित्य के समर्थन में आए छात्रों का कहना था कि पहले अखिलेश को संस्थान से निलंबित किया जाए।
विज्ञापन
छात्रों की मांग के बाद संस्थान के निदेशक डॉ. विमल कुमार मिश्र ने मारपीट के आरोपी छात्र अखिलेश सिंह एवं उसके पांच साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के साथ आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया। आरोपी छात्र पर निलंबन की कार्रवाई के बाद ही छात्रों ने तालाबंदी खत्म की।
विज्ञापन