Sports News : वाराणसी मंडल के एथलीटों ने हासिल किए पांच स्वर्ण पदक, प्रयागराज के खाते में आए चार मेडल
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में रविवार को 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के चौथे दिन खिली धूप के बीच खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रयागराज के एथलीटों ने पोलवॉल्ट, हैमर थ्रो और दौड़ में चार स्वर्ण पदक झटके।
विस्तार
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में रविवार को 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के चौथे दिन खिली धूप के बीच खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रयागराज के एथलीटों ने पोलवॉल्ट, हैमर थ्रो और दौड़ में चार स्वर्ण पदक झटके। वाराणसी के एथलीटों ने एक कदम आगे बढ़ते हुए पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
बालक वर्ग अंडर-19- पोल वॉल्ट में प्रयागराज के अल्ताफ अहमद प्रथम, प्रयागराज के ही अनुज कुमार द्वितीय और मेरठ के आदित्य त्यागी तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में मेरठ के सनी विकल प्रथम, सहारनपुर के राजन कुमार द्वितीय और गोरखपुर के आर्यन यादव तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में बरेली के रोहित भदौरिया प्रथम, अलीगढ़ के अर्जुन कुमार द्वितीय और प्रयागराज के विनय यादव तृतीय स्थान पर रहे।
डिस्कस थ्रो में आगरा के कपिल चौधरी प्रथम, आगरा के ही आलोक चाहर द्वितीय और वाराणसी के रक्षक नारायण तृतीय रहे। छह किलोमीटर क्रॉस कंट्री में मेरठ के अतुल प्रथम, प्रयागराज के शिवकुमार द्वितीय और मिर्जापुर के निलेश तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में बरेली के रोहित प्रथम, अलीगढ़ के अर्जुन कुमार द्वितीय और प्रयागराज के विनय यादव तृतीय रहे। बालक वर्ग अंडर-17- 200 मीटर दौड़ में वाराणसी के हरित चौधरी प्रथम, लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के ऋषभ तोमर द्वितीय और और सहारनपुर के अर्णव शर्मा तृतीय रहे।
ट्रिपल जंप में सहारनपुर के सागर प्रजापति प्रथम, आगरा के कृष्णा द्वितीय और आजमगढ़ के उदयभान तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के मोहम्मद समीर प्रथम, लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के सत्यम कैलाश द्वितीय और वाराणसी के सुमित यादव तृतीय रहे। हैमर थ्रो में प्रयागराज के सुधीर प्रथम, मेरठ के अनुराग द्वितीय और आगरा के शशांक तृतीय रहे। पोलवाल्ट में प्रयागराज के मोहम्मद कैफ प्रथम, मेरठ के प्रशांत द्वितीय और प्रयागराज के सागर यादव तृतीय रहे।
बालक वर्ग अंडर-14- 200 मीटर दौड़ में देवीपाटन के अर्नब प्रथम, मेरठ के सनी अनुरागी द्वितीय और लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के विक्रांत गिरी तृतीय रहे। 600 मीटर दौड़ में प्रयागराज के लवलेश सरोज प्रथम, लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के शेर सिंह द्वितीय और आजमगढ़ के किशन राजभर तृतीय रहे।
बालिका वर्ग अंडर-19 - 200 मीटर दौड़ में लखनऊ की सोनी कुमारी प्रथम, अयोध्या की खुशी द्वितीय और वाराणसी की प्रिया राय तृतीय रहीं। हैमर थ्रो में बरेली के गुंजन सिंह प्रथम, बरेली की आशी सैनी द्वितीय और कानपुर की विशन देवी तृतीय रहीं। चार किलोमीटर क्रॉस कंट्री में वाराणसी की मनीषा राय प्रथम, सहारनपुर की गार्गी द्वितीय और अयोध्या की सुष्मिता यादव तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में गोरखपुर की प्रतिज्ञा पन्ना प्रथम, वाराणसी की मनीषा राय द्वितीय और अलीगढ़ की पायल शर्मा तृतीय रहीं।
बालिका वर्ग अंडर-17- 200 मीटर दौड़ में अयोध्या की कोमल यादव प्रथम, अयोध्या की गीता यादव द्वितीय और मुरादाबाद की मानसी चौहान तृतीय रहीं। ट्रिपल जंप में वाराणसी की खुशी पटेल प्रथम, वाराणसी की जगत नंदिनी द्वितीय और गोरखपुर की अंकिता प्रजापति तृतीय रहीं। जैवलिन थ्रो में सहारनपुर की खुशी प्रथम, मेरठ की अवनी भाटी द्वितीय और मुरादाबाद की पलक तृतीय रहीं।
800 मीटर दौड़ में वाराणसी की नंदनी राजभर प्रथम, आगरा की रीना निधि द्वितीय और सहारनपुर की रानी तृतीय रहीं। प्रतियोगिता के चौथे दिन संयुक्त शिक्षा निदेशक आरएन विश्वकर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह, बोर्ड के उपसचिव अनिल यादव, सह जिला विद्यालय निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद रफीक मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन अरुण पांडे, बृजेश खरे, अजय यादव ने किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.