Accident In Prayagraj : हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी इनोवा, दो की मौत, अस्थि विसर्जन कर लौट रहे थे वाराणसी
इनोवा कार में संजय गुप्ता (45) पुत्र सुभाष चंद्र गुप्ता, सौरभ उर्फ सोनू गुप्ता (45) पुत्र गोपाल चंद गुप्ता, ड्राइवर हरेंद्र गर्धव सभी निवासी फिरंगीपारा, कोटा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ सवार थे। उनके साथ पुरोहित बिलासपुर के ही चकरभाटा का रहने वाला पुरोहित श्याम दीक्षित भी था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हंडिया के चकमदा गांव के पास प्रयागराज-वारणसी हाईवे पर इनोवा कार खड़े ट्रक से जा भिड़ी। इसमें इनोवा सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि, दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार संगम में अस्थि विसर्जन कर वाराणसी जा रहे थे।
इनोवा कार में संजय गुप्ता (45) पुत्र सुभाष चंद्र गुप्ता, सौरभ उर्फ सोनू गुप्ता (45) पुत्र गोपाल चंद गुप्ता, ड्राइवर हरेंद्र गर्धव सभी निवासी फिरंगीपारा, कोटा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ सवार थे। उनके साथ पुरोहित बिलासपुर के ही चकरभाटा का रहने वाला पुरोहित श्याम दीक्षित भी था।
संजय के भाई संजीव गुप्ता की पिछले दिनों मौत हो गई थी। उनकी अस्थियां विसर्जित करने के लिए ही सभी रविवार को प्रयागराज पहुंचे। संगम में अस्थियां विसर्जन के बाद वह इनोवा से वाराणसी लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे वह हंडिया में चकमदा गांव के सामने पहुंचे थे कि तभी इनोवा सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा के अगले हिस्से के परखचेे उड़ गए।
घटना में इनोवा कार में सवार चारों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी ले गई। जहां हालत गंभीर देख उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर श्याम व सौरभ को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने फोन से परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि सभी अस्थि विसर्जन के लिए आए थे।
खबर लिखे जाने तक संजय व हरेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई थी। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि सूचना पर परिजन शहर आने के लिए चल दिए हैं। जो तहरीर मिलेगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।