फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Special pickets outside temples, ATS deployed in Sangam

Prayagraj News: मंदिरों के बाहर विशेष पिकेट, संगम में एटीएस की तैनाती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Special pickets outside temples, ATS deployed in Sangam
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर रविवार से शहर के मंदिरों व मेला क्षेत्र में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों के बाहर विशेष पिकेट जबकि संगम क्षेत्र में पुलिस फोर्स के साथ ही एटीएस के जवानों को मुस्तैद किया गया है। इसके अलावा संवेदनशील स्थलों, इलाकों में स्थानीय खुफिया एजेंसियों के जवानों को भी भ्रमणशील रहकर संदिग्धों पर नजर रखने और उनकी गतिविधियों के संबंध में सूचना एकत्र करने को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शहर में भी पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। शहर के सभी प्रमुख मंदिराें के बाहर पुलिस की विशेष पिकेट तैनात की गई है। इसमें वर्दीधारी जवानों के साथ ही सादे कपड़ाें में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें बंधवा हनुमान, सिविल लाइंस हनुमान मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, वेणीमाधव, नागवासुकि, नवग्रह मंदिर समेत अन्य मंदिर शामिल हैं। इसके अलावा संबंधित थानेदारों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्राें में स्थित मंदिरों के आसपास लगातार नजर बनाए रखें, साथ ही विशेष सतर्कता बरतें।
विज्ञापन

उधर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर माघ मेला क्षेत्र में भी तमाम स्थानों पर विशेष अनुष्ठान किए जाने हैं। ऐसे में मेला क्षेत्र में भी सुरक्षा व्यवस्था रविवार शाम से ही बढ़ा दी गई है। 22 जनवरी को संगम क्षेत्र में पुलिस फोर्स के साथ ही एटीएस के जवान भी मुस्तैद रहेंगे। इस दिन के लिए मुख्य स्नान पर्वों जैसे सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। एंटी सबाटोज टीमों ने भी संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर सघन चेकिंग की। बीडीडीसी टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है। उधर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सोमवार को सार्वजनिक अवकाश भी है, इसे देखते हुए मेला क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए भी प्लान बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईअी/एसएसपी माघ मेला डाॅ. राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। यातायात के संबंध में जो योजना बनाई गई है, उसके अनुसार सुबह वाहनों को संगम पार्किंग तक जाने दिया जाएगा। भीड़ बढ़ती है तो वाहनों को हेलीपैड पार्किंग तक ही जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed