{"_id":"5c38c97cbdec227333398c7f","slug":"special-offers-given-by-ssc-for-physically-challenged-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन अभ्यर्थियों को एसएससी ने दी विशेष छूट, रेलवे, बैंक की भर्ती परीक्षाओं में होगा लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन अभ्यर्थियों को एसएससी ने दी विशेष छूट, रेलवे, बैंक की भर्ती परीक्षाओं में होगा लागू
Fri, 11 Jan 2019 10:21 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार की भर्ती परीक्षाओं में अब दिव्यांगों को प्रति घंटे की दर से 20 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। नई व्यवस्था को कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षाओं में सबसे पहले लागू किया जा रहा है। बाद में इसे रेलवे भर्ती बोर्ड तथा बैंकों की भर्ती परीक्षा में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षाओं में लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं। सरकार के इस फैसले से इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले बड़ी संख्या में दिव्यांग परीक्षार्थियों को लाभ मिलेगा। एसएससी ने अपनी भर्ती परीक्षा में शारीरिक अक्षम, सेरेब्रल पाल्सी, दोनों हाथों से विकलांग और लिखने में असमर्थ अभ्यर्थियों के लिए यह व्यवस्था लागू कर दी है। सरकार की ओर से यह व्यवस्था लागू करने के पीछे तर्क यह है कि विकलांगता के कारण किसी योग्य परीक्षार्थी के हाथ से मौका निकल न जाए। आयोग की नई व्यवस्था में अब दिव्यांग परीक्षार्थी अथवा उसकी जगह परीक्षा दे रहे श्रुति लेखक को परीक्षा के दौरान प्रति घंटे के हिसाब से 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
एसएससी ने नोटिस जारी किया
एसएससी ने नोटिस जारी करके स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षार्थियों को इस सुविधा के लाभ के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से जारी विकलांगता प्रमाण पत्र देना होगा। परीक्षार्थियों को आयोग की ओर से जारी प्रोफार्मा पर ही तैयार प्रमाण पत्र आवेदन के साथ देना होगा। परीक्षार्थी को श्रुति लेखक लेने केलिए भी अपने पूरे विवरण के साथ लेखक का विवरण देना होगा। एसएससी के अपर सचिव एके दधीचि की ओर से यह जानकारी अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
विज्ञापन