फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Special fare is more than regular train, railway bag is filling

Festive Season : नियमित ट्रेन से ज्यादा स्पेशल का किराया, भर रही है रेेलवे की झोली

Sun, 23 Oct 2022 09:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 09:22 PM IST
सार

दिवाली एवं छठ पर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी वजह से रेलवे की ओर से अब तक विभिन्न रूट पर तकरीबन दर्जन भर स्पेशल ट्रेन के संचालन का एलान किया जा चुका है। इसमें से अधिकतर  का संचालन शुरू हो चुका है, जबकि कुछ  दिवाली बाद शुरू होंगी।

विज्ञापन
Special fare is more than regular train, railway bag is filling
Prayagraj News : ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

त्योहारी सीजन में रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन तो चला दी गई है लेकिन नियमित ट्रेनों की अपेक्षा उनका किराया ज्यादा होने से यात्रियों की जेब पर इसकी सीधी चोट पड़ रही है। राजधानी श्रेणी की स्पेशल ट्रेनों के किराये से यात्री ज्यादा ही परेशान है। दिवाली बाद 26 अक्तूबर को प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए बात करें तो प्रयागराज एक्सप्रेस में जहां फर्स्ट एसी का किराया 2390 रुपये है, वहीं रेलवे की ओर से चलाई जा रही 02249 पटना-नई दिल्ली राजधानी स्पेशल में इसी यात्रा का किराया 3755 रुपये है। वहीं 12301 हावड़ा-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का किराया 2880 रुपये ही है।

विज्ञापन



दिवाली एवं छठ पर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी वजह से रेलवे की ओर से अब तक विभिन्न रूट पर तकरीबन दर्जन भर स्पेशल ट्रेन के संचालन का एलान किया जा चुका है। इसमें से अधिकतर  का संचालन शुरू हो चुका है, जबकि कुछ  दिवाली बाद शुरू होंगी। इन ट्रेनों के संचालन से रेलवे की भरपूर कमाई हो रही है। हालांकि कुछ प्रीमियम ट्रेनों का टिकट सामान्य के मुकाबले डेढ़ गुना अधिक हो गया है। इससे रेलवे की झोली भर रही है।
विज्ञापन



उदाहरण के लिए दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से नई दिल्ली का किराया 390 रुपये एवं एसी थर्ड का किराया 1020 रुपये है, वहीं 26 को प्रयागराज से दिल्ली के लिए चलाई जा रही 04145 के स्लीपर कोच में सफर करने के लिए यात्रियों को 485 एवं थर्ड एसी में 1280 रुपये देने होंगे। इस बारे में मंडल के पीआरओ अमित सिंह का कहना है कि  यात्रियों की सुविधा के लिए दिवाली पर रेलवे कई स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इनके किराया निर्धारण का मामला रेलवे बोर्ड स्तर का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed