फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   special bhagwat katha for foreigner devotees in kumbh mela 2019

यहां विदेशी भक्तों को सुनाई जा रही स्पेशल 'भागवत कथा', लग रही है श्रद्धालुओं की भीड़

Tue, 22 Jan 2019 02:22 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Tue, 22 Jan 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
special bhagwat katha for foreigner devotees in kumbh mela 2019
file

विदेशी भक्त अब अपनी भाषा में 'श्रीमद भागवत कथा सुनेंगे। सेक्टर सात इसकी शुरूआत हो गई है। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान में सोमवार से पांच दिवसीय कथा की शुरूआत हुई तो सैकड़ों की संख्या में विदेशी भक्त जुट गए। कथा अंग्रेजी में होने लगी तो तमाम क्षेत्रीय लोग कौतूहल में जुट गए। 

विज्ञापन


दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के पांडाल में बड़ी संख्या में विदेशी भक्त रुके हुए हैं। संस्थान ने उनके लिए ही अंग्रेजी में भागवत कथा रखी है ताकि भारतीय संस्कृति को वे और अच्छी तरह समझ सकें। संस्थान की साध्वी प्रज्ञा ने बताया कि संस्थान से जुड़ी साध्वी रुचिका ने सोमवार की शाम कथा वाचन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कथा पांच दिन तक चलेगी। इस दौरान न सिर्फ विदेशी भक्त बल्कि भारत से कोने कोने से आए अन्य लोग जो हिंदी कम जानते हैं, उनके लिए भी अंग्रेजी में कथा विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगा। शाम को कथा शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और तथा अन्य श्रद्धालु जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान के अध्यक्ष स्वामी आदित्यनाथ ने बताया कि रविवार को युवाओं के लिए सैम की विशेष श्रंखला के तहत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें युवाओं के लिए सुप्रसिद्ध बैंड मल्हार ने प्रस्तुति दी। देशभक्ति के तरानों से युवा झूम उठे थे। कृष्ण कथा में साध्वी वैष्णवी ने बताया कि हमे अपने अंदर के परमात्मा को प्राप्त करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed