फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   sp workers opposed to increase in petrol prices

डीजल, पेट्रोल के दाम में वृद्धि के विरोध में सपाइयों ने मांगी भीख

Sun, 28 Jun 2020 09:34 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Jun 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
sp workers opposed to increase in petrol prices
samajwadi party - फोटो : amar ujala

डीजल, पेट्रोल के दाम में हो रही वृद्धि के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सिविल लाइंस स्थित चौराहे पर अनूठा प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों ने भीख मांगकर केंद्र एवं सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके अलावा सपा एमएलसी बासुदेव यादव ने कहा कि पार्टी द्वारा जारी पत्रिका आह्वान का वितरण शुरू किया। इस पत्रिका का वितरण शहर के तमाम स्थानों पर किया गया।

विज्ञापन


सुभाष चौराहे पर सपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख संदीप यादव के साथ सपाई जमीन पर बैठ गए। इस दौरान हाथ में कटोरा और पोस्टर लेकर सपाइयों ने भीख मांगकर भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया। सपाइयों के हाथ में डीजल-पेट्रोल के दाम घटाने, 20 लाख करोड़ को जमीनी हकीकत में बदलने, नौजवानों को रोजगार देने, कानून व्यवस्था में सुधार लाने, देश की सीमाएं सुरक्षित रखने आदि के पोस्टर थे।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान संदीप यादव ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान लोगों को राहत देने की बजाय सरकार हर रोज पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा रही है। प्रदर्शन के दौरान दान बहादुर मधुर, कुलदीप यादव, रणधीर यादव, संदेश यादव, मिथुन साहू, रवि यादव, दादू यादव आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर विधान परिषद सदस्य  बासुदेव यादव द्वारा आह्वान पत्रिका का वितरण शुरू करवाया गया। जार्जटाउन स्थित अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बासुदेव यादव ने कहा कि भाजपा  शासन में समाज का हर तबका परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान पत्रिका को घर-घर पहुंचाने को कहा। कार्यक्रम में राम आसरे पाल, राकेश वर्मा, शिवशंकर वर्मा, निधि यादव, रविंद यादव, महेश शर्मा, दिनेश प्रजापति, राजेश कुमार, अभिषेक कनौजिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed