फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP state president Shyamlal said: PDA shattered ego, lame government formed at the center

सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल बोले : पीडीए ने चूर किया अहंकार, केंद्र में बनी लंगड़ी सरकार

Sun, 10 Nov 2024 06:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Nov 2024 06:29 PM IST
सार

फूलपुर के देव नहरी में आयाेजित जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा देने वालों को बहुमत भी हासिल नहीं हो सका। लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए श्यामलाल ने भाजपा को देश में आपसी सौहार्द को बिगाड़ने और भेदभाव पैदा कर लोगों को बांटने का काम करने वाली पार्टी बताया।

विज्ञापन
SP state president Shyamlal said: PDA shattered ego, lame government formed at the center
श्यामलाल पाल, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फूलपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कोटवा में जहां सीएम योगी ने सपा को निशाने पर लिया तो वहीं दूसरी ओर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पीडीए ने ही भाजपा के अहंकार को चूर कर केंद्र में लंगड़ी सरकार बनाने के लिए मजबूर किया।

विज्ञापन

फूलपुर के देव नहरी में आयाेजित जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा देने वालों को बहुमत भी हासिल नहीं हो सका। लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए श्यामलाल ने भाजपा को देश में आपसी सौहार्द को बिगाड़ने और भेदभाव पैदा कर लोगों को बांटने का काम करने वाली पार्टी बताया।

विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश की उपचुनाव वाली सभी नौ विधानसभा सीटों पर चुनाव जीतने का भी दावा किया। जनसभा की अध्यक्षता सपा के वरिष्ठ नेता राम अवध पाल तथा संचालन पूर्व कनिष्ठ प्रमुख अमर बहादुर पाल ने किया। इस दौरान प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी ने भी अपनी बातें रखी। सभा को गंगापार अध्यक्ष अनिल यादव, विधायक विजमा यादव, एमएलसी डाॅ. मानसिंह यादव, संदीप पटेल, हाकिम लाल बिंद, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार अहमद, यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पंधारी यादव, अमर नाथ सिंह मौर्य, सिकंदर यादव, आदिल हमजा, कमलेश, दान बहादुर मधुर, संतोष यादव, संतलाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed