फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP Singh Baghel said: Akhilesh Yadav believes in war, not in Buddha

एसपी सिंह बघेल बोले : बुद्ध में नहीं, युद्ध में विश्वास रखते हैं अखिलेश यादव

Thu, 24 Feb 2022 11:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Feb 2022 11:02 PM IST
सार

प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिंह बघेल ने कहा कि  करहल विधानसभा  का चुनाव मै जीतूंगा। वहां अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह के सहारे चुनाव लड़े हैं। डेढ़ लाख से अधिक वोट से जीत का दावा करने वाले अखिलेश ने करहल विधान सभा में पूरे परिवार को प्रचार में लगा दिया था।

विज्ञापन
SP Singh Baghel said: Akhilesh Yadav believes in war, not in Buddha
अखिलेश यादव और एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बृहस्पतिवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कि अखिलेश यादव भगवान बुद्ध में नहीं युद्ध में विश्वास रखने वाले व्यक्ति हैं। अगर वह गौतम  बुद्ध के विचारों को मानते और समझते तो कौशांबी में हुई जनसभा के दौरान महात्मा बुद्ध की प्रतिमा को लेने से इंकार न करते।

विज्ञापन





प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिंह बघेल ने कहा कि  करहल विधानसभा  का चुनाव मै जीतूंगा। वहां अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह के सहारे चुनाव लड़े हैं। डेढ़ लाख से अधिक वोट से जीत का दावा करने वाले अखिलेश ने करहल विधान सभा में पूरे परिवार को प्रचार में लगा दिया था। जब उन्हें लगा कि वह चुनाव हार रहे हैं तो जनता से सहानुभूति हासिल करने के लिए अपने बुजुर्ग पिता को भी चुनाव प्रचार में लेकर पहुंच गए।  
विज्ञापन




पुत्र, पिता के लिए सहारा होता है, लेकिन अखिलेश यादव ऐसे पुत्र है जो अपने लिए पिता का सहारा ले रहे हैं। सीएम योगी को लेकर उन्होंने कहा कि उनके पास दो बुलडोजर है। एक सड़क निर्माण के लिए, दूसरा माफियों के अवैध कब्जों को हटाने के लिए। मुगल शासन काल में सत्ता के लिए पुत्र अपने पिता और परिजनों के साथ धोखा करता था। उसी का अनुकरण इस समय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed