{"_id":"5df14da18ebc3e879f4a83e4","slug":"sp-s-protest-against-the-citizenship-amendment-bill-allahabad-news-ald262699782","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन बिल और महिला उत्पीड़न के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। सुभाष चौराहा पर जुटे कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर धरना दिया। समाजवादी छात्रसभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने मशाला जुलूस भी निकाला।
पार्टी की महिला विंग की ओर से घोषित धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हुआ। महिलाओं तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने काली बांध रखी थी। उनके हाथ में तख्ती भी थी। सबीहा मोहानी का कहना था कि यह हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच खाई बढ़ाने वाला बिल है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री के पोस्टर तथा बिल की प्रति भी जलाई। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों के साथ झड़प भी हुई। धरना-प्रदर्शन करने वालों में सै.इफ्तेखार हुसैन, सत्यवीर मुन्ना, मंजू पाठक, नेहा यादव, इंदू यादव, निशा शुक्ला, दान बहादुर मधूर, सै.मो.अस्करी आदि शामिल रहे।
समाजवादी छात्रसभा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने बालसन चौराहा से मशाल जुलूस निकाला। अभिषेक यादव, संदीप यादव आदि का कहना था कि केंद्र सरकार संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ करके वाजिब मुद्दों से ध्यान हटाना चाहती है। कार्यकर्ताओं ने बड़े आंदोलन की घोषणा की। जुलूस में जोंटी यादव, अखिलेश गुप्ता, मुशीद अहमद, हीतेंद्र यादव आदि शामिल रहे।