फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP president Shyam lal pal said: Exit polls are misleading the people of the country

सपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले : देश की जनता को गुमराह कर रहा है एक्जिट पोल, इंडिया गठबंधन को मिलेगा पूर्ण बहुमत

Sun, 02 Jun 2024 06:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Jun 2024 06:44 PM IST
सार

सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में 70 से अधिक सीटें जीतने जा रही है। फूलपुर, इलाहाबाद के अलावा भदोही और कौशाम्बी सीट इंडिया गठबंधन के खाते में जा रही है। पूरे देश में करीब 300 सीट इंडिया गठबंधन जीतने जा रही है। 

विज्ञापन
SP president Shyam lal pal said: Exit polls are misleading the people of the country
श्यामलाल पाल, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि एक्जिट पोल भी भाजपा नेताओं की तरह देश की जनता को गुमराह कर रहा है। एक्जिट पोल लोगों को निराश करने का प्रयास कर रहा है। इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता वह चाहे कांग्रेस के हों या सपा के या दूसरी पार्टी के सभी लोग पूरी मुस्तैदी के साथ मतगणना कराएंगे और जीत हासिल करेंगे। श्यामालाल रविवार को अमर उजाला से खास बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन





विज्ञापन





सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में 70 से अधिक सीटें जीतने जा रही है। फूलपुर, इलाहाबाद के अलावा भदोही और कौशाम्बी सीट इंडिया गठबंधन के खाते में जा रही है। पूरे देश में करीब 300 सीट इंडिया गठबंधन जीतने जा रही है। गठबंधन के कार्यकर्ता निराश होने वाले नहीं है। वह अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के बाद ही मतगणना स्थल से  हटेंगे। किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होने देंगे। गर्मी प्रचंड है। चुनाव आयोग को चाहिए कि वह मतगणना स्थल पर अभिकर्ताओं के बैठने के लिए उचित व्यवस्था करने के साथ ही पर्याप्त हवा और पानी की व्यवस्था करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed