सपा विधायक पर जमीन के लिए रकम हड़पने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री सिंह ने कहा कि सत्ताधारी दल का विधायक होने के साथ पुलिस भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही। न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज होने के बाद आज तक कुछ नहीं हुआ। उधर, विधायक ने आरोपों को निराधार बताते हुए जोगिंदर सिंह पर ही फर्जी दस्तखत के जरिए दो सौ करोड़ रुपये की जमीन हड़पने के प्रयास का आरोप लगाया है। अब विधायक इस मामले में एफआईआर कराने जा रहे हैं।
बुधवार को संवाददाताओं से मुखातिब श्री सिंह ने कहा कि प्रयागराज सहकारी आवास समिति के माध्यम से जमीन लेने के लिए करीब आठ वर्ष पहले रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कर समिति के सचिव एवं विधायक को दो बार में 95 लाख रुपये दिए। उन्होंने जमीन पर कब्जा देने के लिए छह माह का समय मांगा, लेकिन लगातार बहानेबाजी करते रहे। विधायक ने जो जमीन देने की बात कही, उसके कुछ हिस्से का पूर्व में कई और लोगों से भी सौदा किया।
बताया कि इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। बाद में न्यायालय के आदेश पर जून 2014 में सिविल लाइंस थाने में एफआईआर हुई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पैरवी करने पर मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई, लेकिन वहां से भी खास कुछ नहीं हुआ। व्यापार मंडल के संरक्षक विनोद चंद्र दुबे, मोहम्मद इदरीश समेत कई अन्य लोगों ने भी कहा कि विधायक ने पूर्व में उन्हें जमीन का कुछ हिस्सा रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के तहत बेचा। विधायक सईद का कहना है कि जोगिंदर सिंह ने उनके फर्जी दस्तखत बनाकर जमीन हड़पने का प्रयास किया। उनके खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।