{"_id":"610425fa8ebc3e5574782617","slug":"sp-bsp-s-brahmin-love-is-only-a-hoax-pranshudutt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा, बसपा का ब्राह्मण प्रेम सिर्फ छलावा - प्रांशुदत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा, बसपा का ब्राह्मण प्रेम सिर्फ छलावा - प्रांशुदत्त
Fri, 30 Jul 2021 09:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 30 Jul 2021 09:47 PM IST
सार
- भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का दावा भाजपा के साथ ही रहेंगे ब्राह्मण
विज्ञापन
prayagraj news : सक्रिट हाउस में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में सुशासन कायम है। कहा कि पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से सपा और बसपा ब्राह्मण प्रेम दिखा रही हैं वह मात्र एक छलावा है। विधानसभा चुनाव के बाद इन दोनों ही दलों का प्रेम समाप्त हो जाएगा। प्रांशु दत्त ने यह बातें शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2017 में जिस तरह युवाओं के दम पर भाजपा की सरकार बनी थी, उसकी पुनरावृत्ति अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भी होगी। कहा कि योगी और केशव मौर्य के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की धारा बह रही है। कहा कि ब्राह्मण समाज भाजपा के साथ है और रहेगा। क्योंकि जितना सम्मान ब्राह्मणों का भाजपा में है उतना किसी भी अन्य दल में नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में योग्य नौजवानों को बिना किसी सिफारिश के नौकरी मिल रही है।
युवा उद्यमियों को व्यापार करने के लिए लोन भी आसानी से मिल रहे हैं। सपा, बसपा, कांग्रेस अपनी राजनीति के लिए जातिवाद का जहर बोकर समाज के अंदर विभाजन पैदा करने का कार्य पहले भी करती थी और आज भी कर रही है। जनता भी इन दलों के मंसूबों को जानती है। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी , युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय मिश्र सिंटू, वरुण केसरवानी, राजू पाठक ,धनंजय शुक्ला ,विनय मिश्रा ,धर्मेंद्र कुमार, मयंक यादव, सचिन मिश्रा आदि मौजूद रहे।