फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP, BSP, Congress have lost their support base in the state, Minister Rajbhar enumerated the merits of BJP's r

UP :प्रदेश में खो चुका है सपा, बसपा, कांग्रेस का जनाधार, मंत्री राजभर ने गिनाई भाजपा के संकल्प पत्र की खूबियां

Mon, 15 Apr 2024 06:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Apr 2024 06:11 PM IST
सार

भाजपा गंगापार अध्यक्ष कविता पटेल, फूलपुर लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य आदि की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस, सपा और बसपा का जनाधार खो चुका है। यह दल अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
SP, BSP, Congress have lost their support base in the state, Minister Rajbhar enumerated the merits of BJP's r
अनिल राजभर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सोमवार को जहां एक ओर भाजपा के संकल्प पत्र की खूबियां गिनाई तो वहीं सपा और कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र को उन्होंने चुनावी झुनझुना करार दिया। कहा कि जनता कांग्रेस और सपा आदि दल पर विश्वास नहीं करती है। क्योंकि जब यह दल सत्ता में थे तो अपने घोषणा पत्र में किए गए वादों को उन्होंने पूरा नहीं किया। मंत्री राजभर ने यह बातें सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।

विज्ञापन

भाजपा गंगापार अध्यक्ष कविता पटेल, फूलपुर लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य आदि की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस, सपा और बसपा का जनाधार खो चुका है। यह दल अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कानून का राज है और गुंडे मिट्टी में मिल रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश उद्योग का सबसे बड़ा हब बन रहा है। बड़ी-बड़ी कंपनियां आज उत्तर प्रदेश में निवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 80 सीट पर भाजपा और उसके सहयोगी दलों की जीत तय है।

विज्ञापन

भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर उन्होंने कहा कि देशभर में तकरीबन 15 लाख आम लोगों के सुझाव पर इसे तैयार किया गया है। कहा कि भाजपा का संकल्प और मोदी की गारंटी पर जनता को अटूट विश्वास है। क्योंकि भाजपा जो कहती है उसे तो पूरा करती ही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में पेश किया गया संकल्प पत्र विकसित भारत की ओर लंबी छलांग लगाने वाला है ।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने 2014 और 2019 में प्राप्त पूर्ण बहुमत को गांव, गरीब, वंचित, दलित, महिला ,युवा और किसान को समर्पित किया। संकल्प पत्र विकसित भारत के चार स्तंभ युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान और गरीब सभी को सशक्त करता है। प्रेसवार्ता का संचालन राजेश केसरवानी ने किया। इस अवसर पर फूलपुर लोकसभा प्रभारी बालेंदु मणि त्रिपाठी, दिलीप चतुर्वेदी, अनुज सिंह परिहार, विवेक मिश्रा, आनंद सुदर्शन वैश्य, नीरज पांडे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed