{"_id":"6a41857d0841d4ea2d0b6af2","slug":"sought-blessings-from-mulayams-close-associates-for-victory-in-the-2027-battle-allahabad-news-c-3-ald1034-916806-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: 2027 के रण फतह के लिए मुलायम के करीबियों से लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: 2027 के रण फतह के लिए मुलायम के करीबियों से लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज दौरे के पहले दिन रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री तथा अपने पिता मुलायम सिंह यादव के पुराने और नजदीकी सहयोगियों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। ये मुलाकातें आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
सपा मुखिया 2027 के रण फतह में कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं। इसी के तहत वह पार्टी के वरिष्ठ व अनुभवी नेताओं से मिले। उन्होंने चुनावी रणनीति को धार देने के क्रम में गहन विचार-विमर्श किया। साथ ही सभी को आगामी चुनावों के लिए कमर कसने का संदेश दिया।
अखिलेश का प्रयागराज दौरा केवल राजनीतिक मुलाकातें भर नहीं है। यह परिपक्वता और पुराने अनुभवों को नए नेतृत्व से जोड़ने का एक मजबूत प्रयास भी है। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के जिन सहयोगियों से आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया उसे पार्टी की चुनावी रणनीति का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है। इस दौरे से पार्टी को कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ने की भी पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
पार्टी नेताओं के मुताबिक यह पहली बार है जब राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने दौरे के दौरान आठ से अधिक वरिष्ठ नेताओं के घर जाकर उनसे व्यक्तिगत मुलाकात की है। इसे पार्टी के भीतर एकजुटता बढ़ाने व पुराने नेताओं के अनुभवों का लाभ उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इन नेताओं से मिलने पहुंचे अखिलेश
सपा मुखिया ने रविवार को मुलाकातों की शुरुआत अशोक नगर स्थित विधायक विजमा यादव के आवास से की। इसके बाद वह पूर्व सांसद व प्रदेश की सपा सरकार में मंत्री रहे रेवती रमण सिंह के आवास पर पहुंचे। मुलायम के करीबी रहे रेवती से उन्होंने आशीर्वाद लिया और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने करेली निवासी पूर्व विधायक हाजी परवेज अहमद और महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार अहमद से भी मुलाकात की। बीमार चल रहे महानगर उपाध्यक्ष इसरार अंजूम के घर पहुंचकर अखिलेश यादव ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और कुशल क्षेम पूछा। पूर्व विधायक दिवंगत आसिम जाफरी और महानगर के महासचिव रवींद्र यादव के घर जाकर भी सपा प्रमुख ने उनके परिवारजनों से बातचीत की। पिता के पुराने सहयोगी रहे पूर्व मंत्री सलीम इकबाल से भी मिले। इस दो दिनी दौरे में अखिलेश यादव का अधिक से अधिक पार्टी नेताओं व जुझारू कार्यकर्ताओं से मिलने-जुड़ने की योजना है।