फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sorondas double murder: Attempted to make the incident a spoil

सोरांव डबल मर्डरः घटना को लूट का रूप देने की भी हुई कोशिश

Sun, 09 Jun 2019 01:36 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sorondas double murder: Attempted to make the incident a spoil
soraon - फोटो : प्रयागराज
सोरांव के सरायलाला खातून में हुए दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले हत्यारों ने घटना को लूट का भी रूप देने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान आलमारी व बक्सों के ताले टूटे मिले, साथ ही कमरों में रखा सारा सामान भी अस्त-व्यस्त मिला। लेकिन, घरवालों ने कोई सामान या नकदी लूटने की बात नहीं बताई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी सुबह सात बजे के करीब सूर्यभूषण को तब हुई जब वह छत पर पहुंचा। भाई व भाभी का खून से लथपथ शव देखते ही वह चीखने लगा। जिस पर गांव के लोग जमा हो गए। नागेंद्र भूषण व उसकी पत्नी मनोरमा के शव चारपाई पर पड़े थे। उनके चेहरे पर गंभीर जख्म के निशान थे और देखने से लग रहा था कि चेहरे भारी चीज से कूंचे गए हैं। कुछ दूर पर ही खून से सनी ईंट मिली तो यह तय हो गया कि इसी ईंट से चेहरे पर वार किया गया। उनके गर्दन पर धारदार हथियार से गोदने के भी निशान मिले। बगल की चारपाई पर तीनों बच्चे सोते मिले। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो कमरों में रखा सामान अस्त-व्यस्त मिला।
विज्ञापन

Sorondas double murder: Attempted to make the incident a spoil
soraon - फोटो : प्रयागराज
हालांकि, पुलिस ने जब परिजनों से पूछताछ की तो वह कोई सामान या नकदी लूटे जाने की बात नहीं बता सके। मृतक के पास लाइसेंसी दोनाली बंदूक भी थी जो कमरे में ही सुरक्षित मिली। घरवालों का तो यह भी कहना है कि कमरे में ही गहने भी बिखरे पड़े थे। ऐसे में माना जा रहा है कि हत्यारों ने ही घटना को लूट का रूप देने के लिए सामान इधर-उधर फैलाया और फिर भाग निकले। सीओ अमित श्रीवास्तव ने बताया कि घरवालों की हालत ठीक नहीं थी, ऐसे में वह यह नहीं बता सके कि घर का कोई सामान गायब है या नहीं। रविवार सुबह एक बार फिर उनसे पूछताछ की जाएगी। 

Sorondas double murder: Attempted to make the incident a spoil
soraon - फोटो : प्रयागराज

घरवालों ने बताया कि नामजद आरोपी शिवनारायण का घर मृतक के घर से 50 मीटर की दूरी पर है। उधर एक अन्य नामजद आरोपी मोनू की मृतक के मकान से 100 मीटर आगे बोरिंग है, जहां अक्सर वह दोस्तों संग बैठकर शराब पीता था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन

Sorondas double murder: Attempted to make the incident a spoil
soraon - फोटो : प्रयागराज

मृतक के पिता हरिहर प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी अपने माता-पिता की इकलौती संतान थीं। ऐसे में ससुर ताराचंद मिश्रा ने मृत्यु पूर्व ही सारी संपत्ति उनके नाम कर दी थी। इस बात से ससुर के भाई रिटायर दरोगा व उनके बच्चों से रंजिश रखने लगे थे। साथ ही उन्हें परेशान भी करते थे। तहरीर में एक दरोगा पर भी आरोप लगाया गया है। कहा गया है कि आरोपियों की ओर से परेशान करने की सूचना थाने में तैनात रहे दरोगा प्रह़्लाद सिंह को भी दी गई लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद कोर्ट में 156(3) के तहत अर्जी भी डाली गई थी।  

Sorondas double murder: Attempted to make the incident a spoil
soraon - फोटो : प्रयागराज

‘मेरे सामने मार डाला बेटे व बहू को’
रिटायर दरोगा की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया कि घटना के वक्त वह बेटे नागेंद्र के साथ छत पर सोया हुआ था। रात में नामजद तीनों आरोपी अपने कई साथियों के साथ छत पर चढ़ आए। जिसके बाद वह जान बचाकर गुहार लगाते हुए गांव की ओर भागा। हालांकि रात होने के कारण कोई मदद को आगे नहीं आया। लौटकर वापस देखा तो बेटे व बहू की लाश पड़ी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed