{"_id":"62f3d420c0b09412af246503","slug":"soraon-double-murder-was-carried-out-by-three-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा : सोरांव दोहरे हत्याकांड को तीन चोरों ने दिया था अंजाम, इस तरकीब से पकड़े गए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा : सोरांव दोहरे हत्याकांड को तीन चोरों ने दिया था अंजाम, इस तरकीब से पकड़े गए आरोपी
Wed, 10 Aug 2022 09:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 10 Aug 2022 09:22 PM IST
सार
दो अगस्त को जूड़ापुर दांदू स्थित घर में शिक्षक मृत जबकि उनकी पत्नी मरणासन्न हाल में मिली थीं। इलाज के दौरान पांच दिन बाद उनकी भी मौत हो गई थी। पुलिस अफसरों के मुताबिक, जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि तीन जून को सोरांव के ही खेमानंदपुर गांव में सुनील गुप्ता के घर से मोबाइल व अन्य सामान चोरी हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोरांव में शिक्षक प्रेमप्रकाश मिश्र (65) व उनकी पत्नी नीरजा (62) की हत्या तीन चोरों ने की थी। पुलिस का दावा है कि चोरी के दौरान नींद खुलने पर दोनों को मौत के घाट उतारा गया था। एक हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर खुलासे से पहले एक अन्य आरोपी भी संदिग्ध हाल में मृत पड़ा मिला।
विज्ञापन
दो अगस्त को जूड़ापुर दांदू स्थित घर में शिक्षक मृत जबकि उनकी पत्नी मरणासन्न हाल में मिली थीं। इलाज के दौरान पांच दिन बाद उनकी भी मौत हो गई थी। पुलिस अफसरों के मुताबिक, जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि तीन जून को सोरांव के ही खेमानंदपुर गांव में सुनील गुप्ता के घर से मोबाइल व अन्य सामान चोरी हुआ।
विज्ञापन
सर्विलांस से पता चला कि मोबाइल कौशाम्बी के करारी स्थित वैशकांटी गांव के मोनू के पास है। दबिश दी गई तो वह व उसकी मां मिल गए जबकि पिता ज्ञानचंद पासी फरार हो गया। मोनू ने बताया कि मोबाइल उसके पिता ने सोरांव से अपने साथियों लवकुश पासी निवासी ओसा, मंझनपुर व उमेश उर्फ मोटू निवासी बनौरा, पश्चिम शरीरा संग मिलकर चोरी किया था। पकड़े जाने पर लवकुश ने जुर्म कबूल लिया।
विज्ञापन