फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sonia Gandhi arrives at the door of Prayer

प्रयागराज में अचानक पुरखों की चौखट पर पहुंचीं सोनिया गांधी

Sat, 04 May 2019 02:18 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 May 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi arrives at the door of Prayer
sonia gandhi - फोटो : प्रयागराज
लोस चुनाव की तासीर चढ़ने के बीच शुक्रवार की दोपहर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी अचानक प्रयागराज पहुंचीं। करीब ढाई घंटे प्रवास के दौरान उन्होंने पुरखों की चौखट को निहारा। स्वराज भवन के अलावा आनंद भवन संग्रहालय, नेहरू की लाइब्रेरी और परिसर का भी भ्रमण किया। इस दौरान संगठन और मीडिया दोनों को दूर रखा गया। इसे उनका बेहद निजी दौरा बताया जा रहा है, लेकिन चुनावी घमासान के बीच उनके यहां आने के निहितार्थ ढूंढे जा रहे हैं और सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। हफ्ते भर पहले इसी तरह उनकी बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी बिना किसी पूर्व सूचना के अपने बेटे रेहान के साथ स्वराज भवन आई थीं।
विज्ञापन


अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली आईं सोनिया गांधी शुक्रवार की दोपहर दो बजे बम्हरौली हवाई अड्डे पहुंचीं। वहां से वह 2:33 बजे सड़क मार्ग से स्वराज भवन पहुंचीं। इस दौरान उनकी बूलेटप्रूफ कार में उनके साथ एक महिला भी सवार थीं। सोनिया के स्वराज भवन आगमन के बाद गेट बंद कर दिया गया। स्वराज भवन के बाहर सादे लिबास में पुलिस के जवान पहले से तैनात थे। स्वराज भवन में कुछ देर रुकने के बाद वह आनंद भवन पहुंचीं। वहां उन्होंने संग्रहालय के अलावा लाइब्रेरी व नेहरू, इंदिरा की स्मृतियों से जुड़ी वस्तुओं को देखा।
विज्ञापन


उन्होंने कमला नेहरू अस्पताल प्रबंधन के कुछ चिकित्सकों से मुलाकात की। करीब ढाई घंटे तक वह स्वराज भवन और आनंद भवन परिसर में रहीं, लेकिन इस दौरान संगठन के नेताओं को फटकने नहीं दिया गया। इस दौरान उन्होंने दोपहर का लंच भी लिया और कुछ देर आराम करने के बाद शाम पांच बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं। सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी अपने निजी काम से यहां आईं थीं। इसी वजह से उनके इस दौरे को गोपनीय रखा गया था। यहां तक की उनके आगमन का कोई प्रोटोकॉल तक जारी नहीं किया गया था। सुबह जिला प्रशासन को फोन के जरिए उनके स्वराज भवन आने की इत्तला की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed