फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Son shot dead in front of father in Bhelav village

Prayagraj News: भेलाव गांव में पिता के सामने बेटे की गोली मारकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Son shot dead in front of father in Bhelav village
बारा थाना क्षेत्र के भेलाव गांव में पुरानी रंजिश के कारण शुक्रवार सुबह मनीष मिश्रा (26) की पिता के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त मनीष खेत में जुताई कर रहा था। गांव के ही रहने वाले साकेत बिहारी पांडेय उर्फ राजेश, आकाश पांडेय, दीपक पांडेय और श्यामा कांत पांडेय ने वारदात को अंजाम दिया। बारा थाना पुलिस ने मृतक के पिता संतोष मिश्रा की तहरीर पर उक्त आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, मामले में पुलिस एक आरोपी दीपक पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

भेलाव निवासी मनीष मिश्रा अपने पिता संतोष मिश्रा के साथ गांव के ही पास खेत में धान की नर्सरी डालने के लिए खेत की जुताई कर रहा था। इस दाैरान मनीष ट्रैक्टर चला रहा था। तभी, साकेत बिहारी पांडेय समेत अन्य आरोपी राइफल व तमंचे से लैस होकर खेत पहुंचे। पिता-पुत्र को मारने की नियत से चारों तरफ से घेर लिया। अपने बचाव के लिए पिता-पुत्र ने भागने का प्रयास किया। लेकिन, इस बीच हमलावरों ने मनीष को तीन गोली मार दी। पहली गोली मनीष की हथेली पर लगी। दूसरी गोली पीठ पर मारी गई। जब वह जमीन पर गिर गया तो तीसरी गोली सिर में मार दी। परिवार के लोगों को आते देख हमलावर फरार हो गए। परिजन उसे इलाज के लिए स्वरूपरानी चिकित्सालय ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

होली पर हुआ था विवाद
परिजनों के मुताबिक, मनीष और राजेश पांडेय के बीच होली पर मामूली विवाद हुआ था। मृतक के पिता संतोष ने बताया कि राजेश शराब के नशे में विवाद के बाद मारपीट किया था। उसके बाद कोई विवाद नहीं हुआ। शायद उक्त आरोपियों की इसी बात की रंजिश थी। वहीं, बारा थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि उस दौरान दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई थी। उसके बाद किसी प्रकार की शिकायत नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार
मनीष की हत्या की सूचना पर पर डीसीपी यमुनानगर श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, एडीसीपी अभिजीत कुमार, एसीपी बारा संत लाल सरोज, एसीपी कौंधियारा विवेक कुमार यादव, इंस्पेक्टर बारा विनोद कुमार, शंकरगढ़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जांच पड़ताल के बाद मृतक के परिजनों से कई बिंदुओं पर जानकारी ली। किंतु, परिजन सिर्फ होली पर हुए विवाद को ही बार बार दोहराते रहे। डीसीपी श्रद्धा पांडे काफी समय तक क्षेत्र में डटी रही है। उनके निर्देश पर पुलिस ने महज चार घंटे में ही एक नामजद आरोपी दीपक पांडे को गिरफ्तार कर लिया है।
पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल
मृतक मनीष अपने पिता की तीन संतानों में सबसे बड़ा था। उसकी एक बहन और छोटा भाई आशीष है। बड़ा बेटा होने के चलते परिवार के साथ अपने बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी मनीष पर थी। मृतक के दो बेटी सुहानी, रोली और एक बेटा कृष्णा है। पत्नी प्रतिभा मौत की खबर सुनते ही बिलख पड़ी। उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस हत्या से हर कोई स्तब्ध था। परिवार के लोग पत्नी को सांत्वना देकर समझाते रहे।

गांव में पसरा सन्नाटा
मनीष की हत्या के बाद भेलाव गांव में सन्नाटा पसर गया। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि उनके गांव में किसी की हत्या हो गई। दिनदहाड़े हुई घटना से लोग डरे-सहमे हैं। कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे है। वहीं, कुछ लोग होली पर हुए विवाद को हत्या का मुख्य कारण बता रहे हैं तो कुछ लोग दबी जुबान से प्राॅपर्टी का विवाद बता रहे है। हालांकि, इसमें कितनी सच्चाई है पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

होली पर मृतक और आरोपियों के बीच मामूली विवाद हुआ था। जिसमे दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया था। आपस में रंजिश चल रही थी। मामले में एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगाई गई है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

श्रद्धा नरेंद्र पांडे, डीसीपी, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article