फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Son of hanging businessman commits suicide due to lockdown

लॉकडाउन के चलते डिप्रेशन में चल रहे कारोबारी के पुत्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

Sun, 03 May 2020 12:40 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 May 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Son of hanging businessman commits suicide due to lockdown
prayagraj news - फोटो : prayagraj
लाकडाउन की वजह से प्रेशर में चल रहे लोगों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। क्षेत्र के चर्चित कारोबारी के बेटे ने बीती रात घर में दुपट्टे के फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घरवालों का कहना है कि लॉकडाउन में व्यापार ठप होने और मार्केट में फंसा पैसा वापस न मिलने की वजह से वह डिप्रेशन में चल रहा था। इसको लेकर घर में झगड़ा भी होता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। उसके इस कदम से परिवार में मातम छाया हुआ है। 
विज्ञापन


नैनी क्षेत्र चकदोंदी निवासी देशराज केशरी क्षेत्र के बड़े कारोबारी हैं। उनकी नैनी मेवालाल बगिया चौराहे के समीप स्थित एक बड़ी बिल्डिंग है, जिसमें हार्डवेयर एवं फर्नीचर का शोरूम है। उसी बिल्डिंग में दो बैंकों समेत कई अन्य कारोबारियों की ऑफिस है।  देशराज केशरी ने दो शादियां की हैं। दोनों पत्नियों से दो-दो बेटे हैं। पहली पत्नी अपने बेटों के साथ मुक्ता बिहार कालोनी, पीडीए, नैनी में रहती है और दूसरी पत्नी का परिवार क्षेत्र के चकदोंदी मोहल्ले में बने मकान में रहता है। दूसरी पत्नी का छोटा बेटा गौरव केशरी (32) नैनी के दाउद नगर में हार्डवेयर का कारोबार देखता था। उसकी शादी पूर्णिमा केशरी से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी लाली पांच वर्ष की और बेटा वंश साढ़े तीन साल का है।
विज्ञापन


शनिवार रात वह अपने कमरे पंखे में दुपट्टे के सहारे फ ांसी के फं दे पर झूल गया। पत्नी पूर्णिमा खाना लेकर कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। कमरे के बाहर लगी शीशे की खिड़की से पूर्णिमा ने झांक कर देखा तो वह गौरव फंदे पर लटक रहा था। जिसे देखकर पूर्णिमा के होश उड़ गए। उसने घरवालों को बताया। आनन-फानन में पहुंचे परिजनों ने पुलिस की मदद से दरवाजे पर लगा शीशा तोड़कर कुंडी खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद गौरव को फंदे से नीचे उतारा। उस वक्त गौरव की सांसे चल रहीं थीं। पुलिस ने परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए आनन-फानन मे एसआरएन अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी जेल रोड दिवाकर सिंह ने बताया कि गौरव के पिता देशराज ने तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि लॉकडाउन से पहले मार्केट में काफी रुपये बांट दिए थे। धंधा भी बंद था, जिससे वह डिप्रेशन में चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed