फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Son of a policeman among three students arrested in bombing and stone pelting

Prayagraj News: बमबाजी-पथराव में गिरफ्तार तीन छात्रों में एक पुलिसकर्मी का बेटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Son of a policeman among three students arrested in bombing and stone pelting
कर्नलगंज में एक दिन पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दो हॉस्टलों के छात्रों के बीच बमबाजी की वारदात में गिरफ्तार तीन छात्र सोमवार को जेल भेज दिए गए। इनमें से एक एलएलबी और दो अन्य बीए के छात्र हैं। सभी साथ ही हॉलैंड हॉल व एसएसएल हॉस्टल में रहते हैं। एक आरोपी का पिता पुलिस विभाग में तैनात है। उधर, फरार चल रहे दो आरोपियों की तलाश में दबिश दूसरे दिन भी दी जाती रही।
विज्ञापन

इस मामले में घटना के बाद ही पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था जिनमें मृत्युंजय कुमार, सौरभ दीक्षित व अंकित कुमार शामिल हैं। इनमें से सौरभ के पिता पुलिस विभाग में तैनात हैं। वह मूल रूप से देवरिया जनपद के थाना मलवनी स्थित अमृत कुंडा गांव का रहने वाला है। वर्तमान में वह हॉलैंड हॉल हॉस्टल के कमरा नंबर 10 में रहता है। पूछताछ में उसने खुद को एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र बताया।
विज्ञापन

गिरफ्तार दो अन्य आरोपी मृत्युंजय पुत्र सुरेश कुमार मूल रूप से फतेहपुर सिकंदर बिकापुर जनपद गाजीपुर और अंकित कुमार पुत्र राम दिनेश कुमार हिच्चछनबिगहा, दाउदनगर औरंगाबाद बिहार का रहने वाला है। इन दोनों ने भी खुद को विवि का छात्र बताया है। एसीपी कर्नलगंज राजीव कुमार यादव ने बताया कि तीनों आरोपी साेमवार को जेल भेज दिए गए। फरार दो आरोपियों विजय यादव व आश्रय की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटेज से चिह्नित किए जा रहे उपद्रवी
इस मामले में भले ही फिलहाल पांच लोगों को आरोपी बनाया गया हो, हालांकि पुलिस सीसीटीवी व वीडियो फुटेज के जरिए उपद्रवियों को चिह्नित करने में जुटी है। पता लगाया जा रहा है कि पथराव-बमबाजी की वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल थे। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि जेल भेजे गए तीनों आरोपियों ने कुछ और नाम पुलिस की पूछताछ में कबूले हैं। एसीपी ने बताया कि घटना में जिन भी लोगों की संलिप्तता रही है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed